ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मतदान से पहले सीएम साय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- 11 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedLoksabha Election 2024Raipur

मतदान से पहले सीएम साय ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- 11 सीटों पर दर्ज करेंगे जीत

By Mohan Rao
Published: May 5, 2024
Share
प्रेसवार्ता के दौरान सीएम साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण देवसिंह
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के मतदान का प्रचार आज शाम को थम जाएगा। इससे पहले सीएम साय ने प्रेसवार्ता लेकर सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 11 की 11 सीटें जीतकर इतिहास रचा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए भी यह चुनाव अभियान अनेक मायनों में अनोखा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में जनता से सीधे जुडने का यह पहला अवसर था। इस दौरान 20 मार्च से 4 5 तक छत्तीसगढ़ में 66 बड़ी जनसभाएं की। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बाहर मध्यप्रदेश और ओडिशा में 6 आमसभाएं और रोड शो भी की। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन की दृष्टि से भी बस्तर मे 2 सहित सभी ग्यारह लोकसभा सीटों मे एक कार्यकर्ता सम्मेलन कर कुल बारह कार्यकर्ता सम्मेलन में अपनी उपस्थिति दी।

सीएम ने कहा कि कहा कि प्रदेश में पीएम मोदी, भाजपाध्यक्ष जगत प्रकाश नड़ड़ा, गृह मंत्री अमित शाह समेत सभी  राष्ट्रीय नेताओं की भी लगातार सभाएं हुईं। पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने और भारत को विकसित देशों की कतार में खड़ा कर देने के लिए हमारे पास जहां एक बड़ा विजन है। जहां हम अपनी योजनाओं, रोडमैप और उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच थे, वहीं देश भर में कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने नकारात्मकता और दुष्प्रचार, बदजुबानी की सारी सीमाएं लांघ दी। विशेषकर अपने प्रदेश छत्तीसगढ़ में, जहां की तासीर के बारे में सारा देश जानता है, जो सभ्यता और संस्कृति के लिए देश-दुनिया में प्रशंसित चर्चित है। वहां पर कांग्रेस ने जिस तरह का झूठ, दुष्प्रचार और शालीनता की सीमा पार की, उसे किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

पीएम मोदी की गारंटियां भी गिनाई

  • पीएम गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। 80 करोड़ से अधिक लोगों को।
  • पीएम आवास योजना में 4 करोड़ घर बने, 3 करोड़ घर और बनेंगे। 18 लाख घर छत्तीसगढ़ में।
  • जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वच्छ पेयजल की सुविधा प्रदान करते रहेंगे।
  • पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से गरीबों का बिजली का बिल जीरो करेंगे।
  • 70 वर्ष और उससे अधिक बुजुर्गों का इलाज मुफ़्त।
  • आयुष्मान भारत, आरोग्य मंदिर इत्यादि योजनाएं चलते रहेंगी। सभी के लिए गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा सुलभ।
  • पीएम किसान और पीएम फसल बीमा योजना के माध्यम से लगातार वित्तीय सहायता।
  • उचित मूल्य समर्थन के साथ फसल विविधीकरण (क्रॉपडायवर्सिफिकेशन) को प्रोत्साहित करेंगे।
  • किसानों को समर्थन देकर दाल, खाद्य, तेल और सब्जियों में आत्मनिर्भरता हासिल करेंगे।
  • श्री अन्न को एक सुपर फूड के रूप में और भारत को विश्व के मिलेट हब के रूप में स्थापित करेंगे।
  • जनजातीय संस्कृति का सम्मान और संरक्षण करेंगे, 2025 को जनजातीय गौरव वर्ष के रूप में घोषित करेंगे और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी स्थापित करेंगे।
  • वन उपज पर आधारित स्टार्ट अप को प्रोत्साहन देंगे।
  • मुद्रा ऋण को दोगुना, पीएम स्व निधि एवं पीएम विश्वकर्मा जैसी योजनाओं का विस्तार करके ओबीसी, एससी और एसटी समुदायों को आजीविका के अवसर देंगे।
  • पीएम आवास योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को प्राथमिकता देकर उनके अनुरूप किफायती एवं सुलभ आवास प्रदान करेंगे।
  • मध्यम वर्गीय परिवारों के घर का सपना पूरा करेंगे।
  • गुणवत्ता पूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी, आईआईएम, एम्स और विश्वविद्यालयों जैसे संस्थानों को मजबूती देंगे और क्लासरूम को प्रैक्टिकल लर्निंग से जोड़ने के लिए एक इंटर्नशिप कार्यक्रम भी शुरू करेंगे।
  • नारीशक्ति : तीन करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बनाएंगे।
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू कर लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करेंगे।
  • युवा : सरकारी भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता को रोकने के लिए कानून को सख्ती से लागू करेंगे। आगे भी सरकारी भर्तियों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से करते रहेंगे।
  • श्रमिकों का सम्मान : प्रवासी मजदूर, गिगवर्कर्स, ऑटो, टैक्सी, ट्रक ड्राइवरों का ई-श्रम पर पंजीकरण सुनिश्चित कर के उनको पात्रता अनुसार सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायता करेंगे।
  • पीएम स्वनिधि का विस्तार कर गांवों,कस्बों के रेहड़ी पटरीवालों को इस योजना में शामिल करेंगे।
  • प्रमुख शहरों और कस्बों में पाइपलाइन गैस कनेक्शन की सुविधा देंगे।
  • एम्स से लेकर जिला अस्पतालों और आयुष्मान आरोग्य मंदिर तक सभी स्तरों के स्वास्थ्य संस्थानों को मजबूत करेंगे।
  • 7 आईआईटी, 16 ट्रिपलआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स, 315 मेडिकल कॉलेज और 390 विश्वविद्यालय के अपने ट्रैक रिकॉर्ड को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा संस्थानों का उन्नयन करेंगे।
  • भारत को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाएंगे। पीएम ग्राम सड़क योजना का विस्तार दूरदराज के गावों तक करेंगे। 15,000 किमी एक्सप्रेसवे बनाएंगे।
फसल विविधिकरण से बदली किसान कुंवर सिंह मधुकर की तस्वीर
खुलासा : घर की नौकरानी ने पति के साथ मिलकर पार कर दिए 10 लाख के गहने…
देश में कोरोना: पिछले 24 घंटे के दौरान 30 हजार से कम मिले नए मामले, 290 लोगों ने गंवाई जान
कोरोना की पहली लहर के बाद लापरवाह हो गई थी सरकार, हमें रहना होगा पॉजिटिव: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
भेंट-मुलाकात: न्याय योजनाओं से किसानों को मिल रही ताकत-मुख्यमंत्री बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 201 # 05 May 2024
Next Article सेंट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बिलिंग कर 71 करोड़ की टैक्स की चोरी, आरोपी गिरफ्तार सेंट्रल जीएसटी टीम की बड़ी कार्रवाई: फर्जी बिलिंग कर 71 करोड़ की टैक्स की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?