ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल

By Om Prakash Verma
Published: February 8, 2023
Share
हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
SHARE

बेतरतीब गुमटियों की जगह अब साफ-सुथरे वेंडिंग जोन में व्यवसाय होने से व्यापारियों की आय बढ़ी, ग्राहकों के लिए भी शानदार अनुभव
दुर्ग। हम लोग फील्ड जाब वाले हैं पहले नेहरू नगर में चाय पीने ठहरते थे लेकिन ये बड़ी बेतरतीब जगह थी, हमें अपनी बाइक पर बैठकर ही चाय पीनी होती थी। अब यह परिसर इतना सुव्यवस्थित हो गया है कि चाय के साथ नाश्ता भी कर लेते हैं सुकून से अपना थोड़ा समय गुजारने के लिए यह जगह बहुत अच्छी है। नेहरू नगर वेंडिंग जोन में टी सेंटर में आये ग्राहक सुनील देवांगन ने यह बात कही। नेहरू नगर में अव्यस्थित गुमटियों की जगह व्यवस्थित वेंडिंग जोन बन गया है। यहाँ पेवर ब्लाक लगा दिये गये हैं। बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था है। पूरा परिसर हरियाली से भरा है। पार्किंग के लिए पर्याप्त स्पेस है। ऐसे सुव्यवस्थित परिसर के होने से बिजनेस अब बढ़ रहा है।

खड़े होकर ग्राहकी नहीं हो पाती थी, वेंडिंग जोन में सीटिंग अरेंजमेंट कर दिया, अब बढिय़ा खरीदारी हो रही
यहां चाय नाश्ते के दुकान का संचालन कर रहे सोनी ने बताया कि नाश्ते की दुकान बिल्कुल सड़क से लगी हुई थी, इसलिए ग्राहकों के बैठने के लिए बहुत थोड़ी सी जगह थी, इस वजह से व्यवसाय भी सीमित था, उस पर पार्किंग की दिक्कत थी क्योंकि आसपास अन्य गुमटियों में लोग व्यवसाय चला रहे थे। पार्किंग आदि की दिक्कत की वजह से कम ही ग्राहक आते थे। अब बैठने की बढिय़ा जगह हो गई। जगह हरियाली से भरी है इस वजह से ग्राहक भी आना पसंद करते हैं।

स्थायी जगह नहीं होने से मन में आशंका रहती थी
नेहरू नगर वेंडिंग जोन में आपरेट कर रहे एक दुकानदार ने बताया कि यहां मुझे शाप चलाने के लिए निगम से लायसेंस भी दिया जा रहा है। इससे मुझे निश्चिंतता हुई है। मैंने शापिंग कार्ट खरीदा है जिसके लिए एनयूएलएम के माध्यम से ऋण लिया है। व्यवसाय अच्छा चल रहा है क्योंकि जगह बहुत बढिय़ा है। उन्होंने कहा कि निगम प्रशासन द्वारा न केवल सुविधा दी जा रही है अपितु इससे हमें दुकान संचालन की वैधता भी मिल रही है। जगह बहुत अच्छी है। पहले सब कुछ अव्यवस्थित था, अब व्यवस्थित और सुंदर सा है इसलिए हमें भी यहां काम करना अच्छा लग रहा है और ग्राहक भी बहुत खुश हैं।

अच्छा माहौल होने से भीड़ काफी बढ़ गई
वेंडिंग जोन में सुकून का वातावरण होने से और बैठने की अच्छी व्यवस्था होने से लोग यहां जुट रहे हैं। टी सेंटर के पास गपशप का अच्छा माहौल बन रहा है। यहां आए एक ग्राहक ने बताया कि लोग सिविक सेंटर शाम को इसलिए जाते हैं क्योंकि वहां उन्हें बैठने का सुंदर और व्यवस्थित माहौल मिलता है। अपने घर के पास ऐसी जगह है तो कोई दूर क्यों जाएं।

सभी निकायों में वेंडिंग जोन पर काम तेजी से
कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देश पर सभी नगरीय निकायों में वेंडिंग जोन बनाने पर तेजी से काम हो रहा है। पेवर ब्लाक लग जाने की वजह से, पौधे आदि लगा देने से पूरा परिसर स्वच्छ और सुंदर हो जाता है। जल्द ही सारे वेंडिंग जोन फंक्शनल हो जाएंगे, इससे व्यवसायियों को और ग्राहकों को भी सुविधा बढ़ेगी। साथ ही व्यवसाय को व्यवस्थित करने से सड़कों में ट्रैफिक भी व्यवस्थित हो सकेगा।

मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम की आरती उतारकर मांगा आशीर्वाद : राम वनगमन पर्यटन परिपथ पुस्तिका का किया विमोचन
आधुनिक युग में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा कुम्भकार समाज, सरकार करेगी हर संभव मदद-भूपेश बघेल
नगरीय निकाय चुनाव: 437 से 318 बचे, 119 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
Breking News: छत्तीसगढ़ में सीएम बदलने की चर्चा: प्रमुख न्यूज चैनलों की क्लीपिंग हो रही वायरल… जाने क्या है इस खबर की सच्चाई
मुख्यमंत्री की अपील पर दूरस्थ कालोनियों तक पहुंच रही है ताजे फल और हरी सब्जियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक दुर्घटना में घायल पशुओं के इलाज के लिए जारी होगा हेल्पलाइन नंबर, सूचना मिलते ही पहुंचेंगे चिकित्सक
Next Article सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?