ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर

By Om Prakash Verma
Published: February 8, 2023
Share
सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर
सीएम की इस योजना ने पूरे देश में साबित की अपनी महत्ता, यहां की महिला समूह ने 1 करोड़ पहुंचाया विक्रय का टर्नओवर
SHARE

गोधन न्याय योजना दिखा रही है महिलाओं को आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का रास्ता
सविता ने खरीदी टू व्हीलर, प्रीति ने परिवार को दिया मजबूत सहारा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर शुरू की गयी छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना ने अपनी शुरुआत के साथ ही प्रदेश में एक नई आर्थिक-समाजिक क्रांति का आगाज किया। बहुत कम समय में इस योजना ने अपनी महत्ता और सार्थकता साबित कर पूरे देश का ध्यान आकर्षित किया है। इस अनूठी योजना ने लोगों को अतिरिक्त आय का जरिया दिया और साथ ही महिलाओं को विशेष रूप से रोजगार के अवसर दिए है। छत्तीसगढ़ शासन इस योजना के तहत पशुपालकों से गोबर खरीद रही है। इस गोबर से गौठानों में स्व सहायता समूहों के द्वारा वर्मी खाद बनाई जा रही है। इस वर्मी खाद के विक्रय से समूहों को जो लाभ हो रहा हैं और उससे उनके जीवन में बड़ा बदलाव आ रहा है और इस बदलाव की प्रत्यक्ष गवाह है स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ की महिलाएं।

राज्य के नवीन जिले मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के अंतर्गत जिला मुख्यालय मनेन्द्रगढ़ के शहरी गौठान में वर्मी खाद निर्माण में संलग्न स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ का टर्नओवर 1 करोड़ रूपए तक जा पहुंचा है। वर्ष 2020 में योजना के शुभारंभ के साथ ही गौठान में गोबर खरीदी का कार्य शुरू हुआ। आज इस संघ द्वारा 100312 क्विंटल वर्मी खाद विक्रय किया जा चुका है जिसकी राशि 1 करोड़ 32 हजार रुपये है। इसमें समूह का शुद्ध लाभ 36.73 लाख रुपए है।

गोधन न्याय योजना से खरीदी अपनी टू व्हीलर
पूरे जिले में सर्वाधिक वर्मी खाद उत्पादन करने वाले विकासखण्ड मनेन्द्रगढ़ की स्वच्छ मनेन्द्रगढ़ क्षेत्र स्तरीय संघ की सदस्य सविता दास बताती हैं कि जब गोधन न्याय योजना शुरू हुई तो शहर के गौठान में समूह के रूप में जुड़कर वर्मी कम्पोस्ट निर्माण का कार्य शुरू किया। जैसे-जैसे उत्पादन एवं विक्रय से लाभ मिला, लोगों का हमारे प्रति नजरिया बदलने लगा। इस योजना से हमें स्वरोजगार का जरिया मिला है और वर्मी खाद विक्रय से जो लाभांश मुझे मिला उससे मैंने टू व्हीलर गाड़ी खरीदी है। सविता मुस्कुराते हुए कहती हैं कि मैं अपनी गाड़ी से गौठान आती हूं।

समूह की महिलाएं मुख्यमंत्री भूपेश को देती हैं धन्यवाद
समूह की उपाध्यक्ष प्रेमलता भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इस महती योजना के लिए धन्यवाद देती हैं। समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति टोप्पो बताती हैं कि उन्हें मिले लाभांश से उसने बहन की शादी में कुछ कर्ज लिया था, वो इस पैसे से छूट गया, बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए साईकल लेकर दी और घर के लिए टीवी भी ले लिया। घर के लोग पहले घर मे टाइम ना दे पाने के कारण थोड़ा नाराज थे पर अब आय देखकर खुश हैं। सदस्य अगस्तिना एक्का बताती हैं कि पति के देहांत के बाद परिवार को आर्थिक दिक्कतें हुई पर अब वे परिवार को सहारा देने गौठान में काम कर रही हैं। उनकी टू व्हीलर लेने की इच्छा है और उन्हें उम्मीद है कि जल्द ही वे अपनी गाड़ी ले सकेंगी।

आत्मनिर्भरता का मिला रास्ता
इस समूह में 73 महिलाएं हैं। यानि सीधे-सीधे 73 महिलाएं स्वरोजगार से जुड़ी हैं। गौठान में वर्मी कम्पोस्ट खाद उत्पादन के काम से जुड़ी कोई महिला निर्धन परिवार से है तो किसी ने कभी घर से बाहर निकलकर कभी काम नहीं किया। इस काम से हुई कमाई ने उन्हें अपने परिवार का मजबूत स्तंभ बनाया है। उन्हें आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का रास्ता भी दिखाया है।

भिलाई में ट्रेन हादसे से मचा हड़कंप, स्पेशल पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी डिरेल… कई यात्री घायल
जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत
ममता हुई शर्मसार: कलयुगी मां अपने नवजात शिशु को मरने के लिए छोड़ा, सेन परिवार ने बचाई जिंदगी, आईसीयू में भर्ती
मत्स्य नीति एवं मछलीपालन को कृषि का दर्जा मिलने से मत्स्य पालन में अभूतपूर्व वृद्धि: सीएम बघेल
Shocking news : 8 साल के बच्चे को डसना कोबरा को पड़ गया महंगा, फिर हुआ कुछ ऐसा कि डॉक्टर भी हैरान-परेशान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल हरियाली से भरे वेंडिंग जोन से व्यवसाय को मिली नई ऊंचाई, लोगों को मिला सुकून भरा माहौल
Next Article Bhilai Breaking : आर्मी अफसर के नाम पर कॉल कर डॉक्टर से ठग लिए सवा 2 लाख रुपए… जानिए ठग ने कैसे दिया था झांसा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?