ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : खुले में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने रेड की तो मची भगदड़…धरे गए 9 शराबी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : खुले में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने रेड की तो मची भगदड़…धरे गए 9 शराबी

By Mohan Rao
Published: February 3, 2023
Share
खुले में शराब पीना पड़ा भारी
SHARE

भिलाई। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर हीरोगीरी दिखाने वालों पर पुलिस का डंडा चला। भिलाई नगर पुलिस ने गुरुवार को जयंती स्टेडियम से लगे मैदान पर खुलेआम शराब पीने वालों पर सख्ती की। जैसे ही पुलिस पेट्रोलिंग राम में वहां पहुंची तो अफरा तफरी मच गई। शराबी बोतले छोड़कर भागने लगे। इस दौरान 9 लोग पुलिस के हत्थे चढ़े। सभी को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। इस दौरान पुलिस ने सभी को सख्त हिदायत भी दी।

बता दें भिलाई नगर थाना क्षेत्र के तहत जयंती स्टेडियम के पास मैदान पर शाम होते ही शराबियों का जमावड़ा लग जाता है। यहां खुले में यहां-वहां बड़ी संख्या में शराब पीने वाले बोतल, पानी, चखना लेकर पहुंच जाते हैं। खासबात यह है कि यहां पर आने वाले लोगों के बड़े घर के रइसजादे भी होते हैं। कार की बोनट से लेकर बाइक की सीट पर शराब रख यहां हीरोगीरी दिखाने में रोज जमा होते हैं। कुछ दिन पहले एसपी डॉ अभिषेक पल्लव ने यहां पहुंचकर खुले में शराब पीने वालों की जमकर क्लास ली थी और दोबारा इस तरह की हरकत करते पाए जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

इसी कड़ी में गुरुवार रात को भिलाई नगर थाने की पेट्रोलिंग पार्टी ने दबिश दी। यहां वहां बैठकर कई लोग शराब की चुस्कियां ले रहे थे। पेट्रोलिंग पार्टी को देखकर कई लोग भाग गए लेकिन 9 शराबी इनके हत्थे चढ़ गए। पकड़े गए शराबियों में सडक 26 सेक्टर 7 निवासी गुरप्रीत सिंह, मीनी माता नगर नेवई निवासी दोवेन्द्र कुटेल, सडक 42 सेक्टर 8  निवासी व्यास शर्मा, सडक 15  सेक्टर 4 निवासी हरिकृष्ण दोगानी, प्रगती नगर रिसाली निवासी सुमन विश्वा, सिन्धी कालोनी स्टेशन रोड दुर्ग निवासी रवि रतनानी, कृष्णा नगर दुर्गा चोक सुपेला निवासी सुनील प्रसाद, सड़क 15 बी  सेक्टर 4 निवासी अविनाश चौबे व सडक 30 सेक्टर 4 निवासी श्रेयश ऋषि शामिल है। सभी के खिलाफ भिलाई नगर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

लापरवाही : कोविशील्ड की 10 हजार डोज गायब, अफसर बोले- अस्पताल के बारे में जानकारी नहीं
Bhilai Breaking : शहर के सुपेला क्षेत्र में पकड़ी गई शराब की बड़ी खेप, तस्कर ने बंकर बनाकर छिपा रखी थी 60 बोरी शराब
shreekanchanpath 43 # 26 November 2024
CG Crime : दो बेटो ने पिता की हत्या कर फांसी पर लटकाया शव, पुलिस को चकमा देना चाहते थे आरोपी
कृत्रिम बौद्धिकता प्लेटफार्म से व्हॉट्स-एप के जरिये कोविड के मामले में शीघ्र कार्रवाई करने की सुविधा… कोविड जांच में आएगी तेजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किसान अन्नदाता सम्मेलन में पैरादान करने वाले किसानों को किया सम्मानित मुख्यमंत्री ने किसान अन्नदाता सम्मेलन में पैरादान करने वाले किसानों को किया सम्मानित
Next Article बीएसएनएल दफ्तर में गाड़ी लगाने का झांसा देकर की थी ठगी, एफआईआर के बाद 24 घंटे के अंदर पकड़ाया शातिर
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?