ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे
Share
Notification Show More
Latest News
नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा
October 5, 2026
रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप
October 5, 2026
मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील
October 5, 2026
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा
October 5, 2026
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार
October 5, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे

By @dmin Published April 12, 2022
Share
खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे
खैरागढ़ उपचुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू, भाजपा-कांग्रेस कर रही अपनी-अपनी जीत के दावे
SHARE

खैरागढ़। राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ उप चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। 2 लाख 11 हजार 516 मतदाता 10 प्रत्याशियों का भाग्य तय करेंगे। 291 केंद्रों में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। निष्पक्ष मतदान के लिए केंद्रीय पुलिस बल की 22 कंपनियां तैनात की गई है। मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। अति संवेदनशील केंद्रों में प्रशासन की पैनी नजर है। यहां 16 अप्रैल को मतगणना होगी। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस अच्छी मार्जिन से जीतेगी। इस जीत के 24 घंटे की भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जाएगी। सीएम ने कहा कि मई से वे 90 विधानसभा सीटों का दौरा करेंगे। कोरोनाकाल के पहले बस्तर, सरगुजा संभाग का दौरा किया था, लेकिन अब सभी विधानसभा सीटों पर जाएंगे।

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान शुरू हो गया है। मतदान की शुरुआत काफी धीमी रही। हालांकि बाद में रफ्तार बढऩे लगा। सुबह 7 बजे से शुरू हुए मतदान के बाद पहला अपडेट मिलने तक महज 22 फीसदी मतदान होने की सूचना है। 11 बजे तक खैरागढ़ विधानसभा में 22 फीसदी से ज्यादा मतदान का रिकार्ड दर्ज किया गया।

बता दें खैरागढ़ विधानसभा के लिए मंगलवार सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। इस बीच छुईखदान से बड़ी खबर आ रही है। यहां के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में बने बूथ पर भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को भीतर जाने से सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इससे नाराज होकर भाजपा प्रत्याशी वहीं धरने पर बैठ गए। सुरक्षा कर्मियों को हटाने की मांग करने को लेकर यहां काफी देर तक हंगामा हुआ। बाद मे अफसरों ने मामला सुलझाया। अफसरों ने बताया कि सुरक्षा कर्मी प्रत्याशी को पहचान नहीं पाए इसलिए गलतफहमी हो गई।

मतदान के प्रति दिख रहा उत्साह
इधर मतदान शुरू होने के बाद गांवों में मतदान के प्रति उत्साह दिख रहा है। पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी उत्साह पूर्वक मतदान में हिस्सा ले रही है। अफसरों का अनुमान है इस बार यहां मतदान का पिछला रिकार्ड टूटेगा। पिछले वर्ष खैरागढ़ में काफी कम मतदान हुआ था। नए जिले की घोषणा ने यहां के मतदाताओं मे जोश भर दिया है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि शाम तक यहां 70 फीसदी से ज्यादा मतदान होगा। पिछले साल यहां केवल 36 फीसदी वोटिंग हुई थी।

कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी ने किया मतदान
मतदान शुरू होने के बाद सुबह 9.30 बजे कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा और भाजपा उम्मीदवार कोमल जंघेल अपनेल-अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचे। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने ग्राम देवारीभाट के शासकीय प्राथमिक शाला पहुंच कर मतदान किया। वहीं भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल ने परिवार सहित अपने गांव घिरघोली में बने बूथ पर मतदान किया।

यशोदा वर्मा ने कहा कांग्रेस की जीत पक्की
वोट देने के बाद दोनों प्रत्याशियों ने अपनी जीत का दावा किया है। कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की जीत तय है। खैरागढ़ के लोगों को जिला बनने का इंतजार है और कांग्रेस की जीत के साथ ही जनता को नए जिले की सौगात मिलेगी। दूसरी ओर मतदान के बाद कोमल जंघेल ने कहा कि उन्हें जनता का समर्थन मिल रहा है। भाजपा के पक्ष में पूरा माहौल है।

You Might Also Like

नक्सलवाद के काले दौर से निकलकर शांति, सुरक्षा और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ रहा बस्तर – डिप्टी विजय शर्मा

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के सेट पर लगी आग…. मचा हड़कंप

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर जल्द शुरू होगी प्रीमियम ब्रांड कैटरिंग आउटलेट की सुविधा

कीमती ज्वेल्स ने बिलासपुर में नया स्टोर शुरू कर छत्तीसगढ़ में किया प्रवेश, उत्तर भारत में बढ़ाया विस्तार

@dmin April 12, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लगभग 160 करोड़ रूपए की लागत से भू-जल संवर्धन संबंधी संरचनाओं का हो रहा निर्माण नरवा विकास: लगभग 38 लाख संरचनाओं का निर्माण प्रगति पर, कैम्पा मद से 392 करोड़ रूपए की राशि स्वीकृत
Next Article हाथियों के आतंक से दहशत में 10 जिलों के ग्रामीण, इंसान और फसल को रौंद रहा हाथियों का झुंड जारी है हाथियों का आतंक: हमले में एक लड़की और महिला ने गंवाई जान, पिछले तीन दिनों में पांच की हो चुकी है मौत
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?