ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने

By @dmin
Published: June 8, 2022
Share
दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने
दुनिया भर में बिखर रहे आपकी मेहनत के रंग, उत्पादक से निर्यातक तक लंबी दूरी तय की दीदियों ने
SHARE

सांकरा आजीविका केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने चर्चा में समूह की दीदियों को बधाई दी
कश्मीर से कन्याकुमारी तक और इटली से इंडोनेशिया तक जा रहा यहां का हर्बल गुलाल और अष्टगंध

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन ब्लाक के ग्राम सांकरा में स्थित आजीविका केंद्र का निरीक्षण किया। आजीविका केंद्र में विविध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है और यहां के प्रोडक्ट विदेशों में भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां काम कर रही महिलाओं से मिले। महिलाओं ने बताया कि इन्हें हर दिन 200 रुपये का मानदेय तो मिल ही रहा है। इसके साथ ही लाभांश भी मिल रहा है। महिलाओं ने कहा कि मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से रोजगार का इतना अच्छा साधन हमें मिला है और इसके साथ ही अतिरिक्त आय भी लाभांश के माध्यम से प्राप्त हो रही है। हम इसके लिए आपको धन्यवाद करते है।

सांकरा आजीविका केंद्र के प्रबंधकों ने बताया कि अभी हाल ही में इटली में भी हर्बल गुलाल एक्सपोर्ट किया गया है। इटली के शहरों में रन फ़ॉर यूनिटी का चलन है इसमें 5 किलोमीटर की दौड़ होती है और हजारों की भीड़ होती है। हर किलोमीटर में बड़े पैमाने पर हर्बल गुलाल का उपयोग होता है। इस बार 75 टन हर्बल गुलाल का उपयोग कार्यक्रम में किया गया और इसकी सप्लाई सांकरा से हुई। मुख्यमंत्री ने कहा यह बढिय़ा काम है इसके अलावा प्रबंधकों ने बताया कि यहां उत्पादित अष्टगंध पूरे भारत में बिकता है और महत्वपूर्ण धार्मिक केंद्रों जैसे काशी,पुरी आदि में विशेष रूप से इसकी बिक्री होती है। प्रबंधकों ने बताया कि नियमित रूप से यहां से कंसाइनमेंट 20 से 25 टन तक जाता है और मूंदड़ा पोर्ट के माध्यम से इसकी आपूर्ति विदेश में होती है।

मुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह की दीदियों से पूछा कि हर्बल गुलाल के लिए फूल कहां से लाती है। इस पर दीदियों ने बताया कि जिले के विभिन्न मंदिरों से हर दिन बड़े पैमाने पर फूल इका करते हैं और इससे हर्बल गुलाल बनाते हैं इसके साथ ही पूजा के लिए लकड़ी भी इका करते हैं और इनकी ब्रांडिंग कर बेचते हैं। आजीविका केंद्र में चुनरी निर्माण का भी कार्य हो रहा है। यहां पर देवी के लिए अर्पित करने चुनरी बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने आजीविका केंद्र की दीदियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग तो केवल प्रदेश में ही नहीं अपितु विदेशों में भी सप्लाई कर रही है। आप लोगों का काम शानदार है। आप सभी को बहुत बधाई। इस दौरान संभागायुक्त महादेव कांवड़े, आईजी बद्रीनारायण मीणा, कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसपी डॉ अभिषेक पल्लव, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

नगरीय निकाय चुनाव : दुर्ग जिले में 19 दिसंबर को होगा वार्डों का आरक्षण, दुर्ग निगम सहित यह निकाय शामिल
महतारी वंदन योजना: ये मिस किया तो नहीं मिलेगा एक हजार रुपए, योजना को लेकर विभाग ने की अपील
नशेड़ी कार चालक ने बारातियों पर चढ़ा दी कार, सड़क किनारे टेबल को भी मारी टक्कर… बारातियों व मोहल्ले वालों ने की जमकर पिटाई
रूस ने क्रीमिया सैन्य अभ्यास को किया खत्म, सैनिकों की वापसी शुरू
कोरोना संक्रमित मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य व अन्य सुविधाओं में लगातार वृद्धि…. थर्ड पार्टी सर्वेक्षण में सामने आए आंकड़ें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एनएमएमएस परीक्षा में पोटिया स्कूल से 17 बच्चों का हुआ चयन एनएमएमएस परीक्षा में पोटिया स्कूल से 17 बच्चों का हुआ चयन
Next Article बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग: भूपेश बघेल बारिश की हर बूंद कीमती, नरवा प्रोजेक्ट्स की बारीकी से करें मॉनिटरिंग: भूपेश बघेल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?