ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएनएल दफ्तर में गाड़ी लगाने का झांसा देकर की थी ठगी, एफआईआर के बाद 24 घंटे के अंदर पकड़ाया शातिर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बीएसएनएल दफ्तर में गाड़ी लगाने का झांसा देकर की थी ठगी, एफआईआर के बाद 24 घंटे के अंदर पकड़ाया शातिर

By Mohan Rao
Published: February 3, 2023
Share
ठगी का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

भिलाई। बीएसएनएल दफ्तर में वाहन किराए में लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले आरोपी को दुर्ग कोतवाली पुलिस ने एफआईआर के बाद 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरापी को पुलिस ने शंकर नगर छावनी से गिरफ्तार किया है। आरपी के कब्जे से पुलिस ले 600 रुपए नगदी व एक लाख 15 हजार रुपए कीमत का मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ दुर्ग पुलिस द्वारा धारा 420 के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें एक फरवरी को देवबलौदा चरोदा निवासी यमन नायक ने दुर्ग कोतवाली पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि मोबइल नंबर 6267608601 के धारक ने कॉल कर उसकी गाड़ी को बीएसएनएल दफ्तर में किराए पर लगवाने की बात कही थी। इसके एवज में महीना 40 हजार रुपए किराए मिलने का झांसा दिया था। उसके झांसे में आकर प्रार्थी कलेक्टोरेट परिसर में उससे मिला। 2 जनवरी 2023 को कलेक्टर परिसर दुर्ग में वह व्यक्ति आया यमन नायक की गाड़ी के कागज, ड्राईविंग लायसेन्स, रजिस्ट्रेषन शुल्क 6500 रुपए के साथ वाहन की फोटो दिखाने के लिए मोबाईल लेकर गया था। मोबाइल सेमसंग कंपनी था और उसकी कीमत एक लाख 15 हजार रुपए है।

शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जो मोबाइल नंबर प्रार्थी ने बताया वह भी दूसरे के पते पर दर्ज था जिससे आरोपी की तलाश नहीं हो पा रही थी। इसके बाद साइबर टीम की सहायता से आसपास के सीसी टीवी फुटेज खंगाले गए जिसमें प्रार्थी द्वारा बताए गए हुलिए वाला शख्स दिखाई दिया। इसके पुलिस ने आसपास के थानों से संपर्क किया। इस दौरान दुर्ग कोतवाली पता चला कि शंकर नगर छावनी में इसी हुलिए से मिलता जुलता चेहरा नजर आया है। इसके बाद पुलिस की एक टीम शंकर नगर छावनी पहुंची और आरोपी मोह. नसीम को हिरासत में लिया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने सच उगल दिया है। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन व 600 रुपए नगदी जब्त किया गया। शेष राशि उसने खर्च कर दी थी। इस पूरी कार्रवाई में कार्रवाई में थाना दुर्ग से उप निरीक्षक देवादास भारती, एसीसीयु से सउनि शमित मिश्रा, प्रआर सत्येन्द्र मढरिया विजय शुक्ला, आरक्षक नितीन सिंह, रिन्कू सोनी, अमित दुबे, राकेष अन्ना, निखिल साहू, विक्रान्त यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इधर आंगनबाड़ी से छुटे बच्चे और भरभराकर गिरा भवन, चंद मिनटों का था फासला… बड़ा हदसा टला
बीएम शाह हॉस्पिटल में हर्षोल्लास से मनाया गया 77 वां स्वतंत्रता दिवस, ध्वजारोहण के साथ हुए विभिन्न कार्यक्रम
छत्तीसगढ़ में खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 9 वाहन जब्त
खोखली हो रही छत्तीगढ़ की गंगा, रेत माफिया एनजीटी के आदेश को दिखा रहे ठेंगा
ताऊ ते तूफान: नौसेना ने समुद्र में फंसी 184 जिंदगियों को बचाया, 14 शव मिले, 89 लोगों की अब भी तलाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : खुले में शराब पीना पड़ा भारी, पुलिस ने रेड की तो मची भगदड़…धरे गए 9 शराबी
Next Article हाथी प्रभावित क्षेत्रों में किसानों को बड़ी सौगात, सीएम बघेल की पहल पर लगे 33 सोलर हाईमास्ट लाइट, बिना डर कर सकेंगे खेतों की देखरेख

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?