ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Aryan Khan Drug Case: समीर वानखेड़े पर लटकी तलवार…. एनसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ शुरू की विजिलेंस जांच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

Aryan Khan Drug Case: समीर वानखेड़े पर लटकी तलवार…. एनसीबी ने भ्रष्टाचार के आरोपों के खिलाफ शुरू की विजिलेंस जांच

By @dmin
Published: October 25, 2021
Share
Aryan Khan Drug Case:
Aryan Khan Drug Case:
SHARE

मुंबई । आर्यन खान ड्रग केस में गवाह के द्वारा समीर वानखेड़े पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एनसीबी अधिकारी पर जांच की तलवार लटक गई है। एनसीबी मुख्यालय ने समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में विजिलेंस जांच शुरू कर दी है। चीफ विजिलेंस अधिकारी इसकी खुद जांच कर रहे हैं। वहीं समीर वानखेड़े को एनसीबी मुख्लालय ने दिल्ली तलब किया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक समीर वानखेड़े आज शाम दिल्ली जाएंगे।  

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए मुंबई से आर्यन खान केस की पूरी रिपोर्ट दिल्ली मुख्यालय ने तलब कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली से तीन अधिकारियों की टीम भी मंगलवार को मुंबई पहुंचकर समीर वानखेड़े के खिलाफ अपनी जांच शुरू कर देगी। जांच करने वाली टीम में चीफ विजिलेंस अधिकारी ज्ञानेश्वर सिंह व अन्य दो अधिकारी शामिल हैं। ज्ञानेश्वर सिंह ने बताया कि समीर वानखेड़े के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं, जिसकी जांच के आदेश हुए हैं। जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। 

समीर वानखेड़े ने कोर्ट में दिया हलफनामा
समीर वानखेड़े की ओर से कोर्ट में दो हलफनामे दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कोर्ट में कहा है कि एनसीबी की जांच को भटकाने का प्रयास हो रहा है। कई लोग गवाहों पर दबाव बना रहे हैं, जिससे गवाह मुकर गया है और जांच प्रभावित हो रही है। यहां तक कि उन्होंने यह भी कहा कि मेरे ऊपर दबाव बनाया जा रहा है और मुझे धमकी दी जा रही है। मेरी बहन, मरी हुई मां के साथ पूरे परिवार को भी टारगेट किया जा रहा है। 

गवाह ने लगाए थे गंभीर आरोप 
आर्यन खान ड्रग मामले में गवाह प्रभाकर सैल ने कई गंभीर आरोप लगाए थे। प्रभाकर सैल ने कहा था कि एनसीबी अधिकारियों ने उनसे आठ से दस सादे कागजों पर साइन करवाए थे। इतना ही नहीं केपी गोसावी व एक अन्य के साथ इस मामले में 25 करोड़ की रिश्वत की भी मांग की गई थी। बाद में यह सौदा 18 करोड़ में तय हुआ था, जिसमें आठ करोड़ रुपये समीर वानखेड़े को देने की बात हो रही थी। 

भिलाई में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हार्स राइडिंग ट्रैक, विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात
उदयपुर हत्याकांड: छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने हिन्दू संगठन रहे सक्रिय, विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन
बिलासपुर में बड़ा सड़क हादसा : अनियंत्रित कार खंबे से टकराई, आबकारी अधिकारी की मौत… पत्नी के साथ जा रहे थे रायपुर
कार्ति चिदंबरम को एससी ने दी विदेश जाने की इजाजत, लेकिन जमा कराने होंगे 2 करोड़
भारत में कोरोना: पिछले 24 घंटे में फिर एक बार 4 हजार ज्यादा मौतें, 2.57 लाख मिले नए मरीज…. सक्रिय मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 30 लाख के नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग स्टार्टअप का शानदार आइडिया दिलाएगा एक करोड़ तक की फंडिंग… प्रदेश के युवा बनेंगे आंत्रप्रेन्योर
Next Article World Bank team reached Chhattisgarh to take feedback on nutrition of children बच्चों के पोषण पर फीडबैक लेने छत्तीसगढ़ पहुंची वल्र्ड बैंक की टीम… पाटन ब्लाक के ग्राम कसही की आंगनबाडिय़ों का किया निरीक्षण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?