ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हार्स राइडिंग ट्रैक, विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

भिलाई में बनेगा छत्तीसगढ़ का पहला हार्स राइडिंग ट्रैक, विधायक रिकेश सेन के प्रस्ताव पर भिलाईयंस को मिली होली की बड़ी सौगात

By Mohan Rao Published March 12, 2025
Share
हार्स राइडिंग ट्रैक
SHARE

भिलाई। घुड़सवारी सीखने से आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान विकसित होता है, जब कोई सवार सीखता है कि कैसे आगे बढ़ना है और साथ ही सवारी प्रशिक्षक या खुद द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करता है, तो “मैं यह कर सकता हूँ” की भावनाएँ वास्तव में जीवन में प्रभाव डालती हैं। घुड़सवारी करना आसान नहीं है और हर कोई इसे नहीं कर सकता। एक कुशल घुड़सवार बनने का मतलब है कि आपके पास एक ऐसा कौशल है जो कई लोगों के पास नहीं है। जी हां, हार्स राइडिंग के इसी कौशल को ध्यान में रखते हुए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की पहल पर छः महीने के भीतर छत्तीसगढ़ का पहला हार्स राइडिंग ट्रैक भिलाई के सुपेला स्थित प्रियदर्शनी परिसर में बनने जा रहा है।

आपको बता दें कि फरवरी महीने में दुर्ग जिला खनिज संस्थान न्यास की शासी परिषद् बैठक में वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने अपनी विधानसभा क्षेत्र के सुपेला प्रियदर्शनी परिसर में हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण का प्रस्ताव पेश कर ट्रैक संबंधित प्रोजेक्ट भी शासन को दिया था जिस पर 1 करोड़ 9 लाख 96 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस कार्य के लिए 43 लाख 98 हजार 400 रूपये की पहली किश्त राशि भी जारी कर दी गई है। विधायक रिकेश सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ का पहला शानदार हार्स राइडिंग ट्रैक सुपेला में तैयार किया जाएगा और 6 माह के भीतर इसे पूरा करने का लक्ष्य निश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि हार्स राइडिंग ट्रैक बनने से घुड़सवारी के सेटअप और इंफ्रास्ट्रक्चर का इंतजाम भिलाई में किया जाएगा जिससे यहां भिलाई-दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी प्रेक्टिस कर सकेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा खेल मंत्री से चर्चा कर हार्स राइडिंग के अधीन हंटर/जंपर्स से लेकर रनिंग, ड्रेसेज, ड्राइविंग, इवेंटिंग, वॉल्टिंग, पोलो, ट्रेल क्लासेस, गैटेड प्रतियोगिताओं से लेकर रेनड काऊ और बैरल रेसिंग जैसे अनेक आयोजनों तथा प्रशिक्षण पर भी विचार किया जाएगा।

गौरतलब हो कि वैशाली नगर विधायक के प्रस्ताव पर सुपेला के प्रियदर्शनी परिसर क्षेत्र में ही लगभग 2 करोड़ की लागत से स्केटिंग ट्रैक और 5 करोड़ की लागत से स्वीमिंग पूल निर्माण को स्वीकृति मिल चुकी है। अब यहां 6 महीने के भीतर हार्स राइडिंग ट्रैक निर्माण होने के बाद बहुत जल्द भिलाई सुपेला का यह क्षेत्र स्पोर्ट्स हब के रूप में विकसित होगा। विधायक रिकेश सेन के इन तीन महत्वपूर्ण विकास कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने से जहां क्षेत्र में हर्ष की लहर है वहीं स्वीमिंग, हार्स राइडिंग और रोल स्केटिंग खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने श्री सेन का आभार व्यक्त किया है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao March 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने किया ‘बस्तर पंडुम 2025’ का लोगो अनावरण, बोले- बस्तर में शांति स्थापित करने की दिशा में साबित होगा मील का पत्थर
Next Article होली मिलन समारोह में विधानसभा परिसर हुआ रंग-गुलाल से सराबोर, मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्री, विधायकों ने खेली होली

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?