ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उदयपुर हत्याकांड: छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने हिन्दू संगठन रहे सक्रिय, विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRaipur

उदयपुर हत्याकांड: छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने हिन्दू संगठन रहे सक्रिय, विभिन्न संगठनों का मिला समर्थन

By @dmin
Published: July 2, 2022
Share
SHARE

भिलाई । उदयपुर की घटना को लेकर भाजपा सहित हिन्दू वादी संगठनों के छत्तीसगढ़ बंद के आह्वान का भिलाई दुर्ग में व्यापक असर देखने को मिला। ट्विन सिटी के सभी बाजार सुबह से ही स्वस्फूर्त बंद रहे। बंद को सफल बनाने सुबह से ही बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद्, भाजपा सहित श्रीराम जन्मोत्सव समिति के लोग दुकानों को बंद कराने घूमते रहे। खास बात यह है कि इस बार पेट्रोल पंपों को भी बंद कराया गया। इस दौरान दुकानदारों ने स्वेच्छा से अपनी दुकानों को बंद रखा और छत्तीसगढ़ बंद का समर्थन किया। यही नहीं दुर्ग सांसद विजय बघेल ने भी बंद का समर्थन करते हुए इसे सफल बनाने की अपील की है।

गौरतलब रहे कि उदयपुर में नूपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन करने पर वहां के एक टेलर कन्हैय्यालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर देशभर में उबाल है। प्रदेश में भी इस घटना के विरोध में शनिवार को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया गया। विश्व हिन्दू परिषद़्, बजरंग दल के साथ ही भाजपा कार्यकर्ता भी बंद के समर्थन में आज खुलकर सामने आए। वहीं दुर्ग भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने भी बंद का समर्थन किया है। विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ता बंद के ऐलान व चेंबर ऑफ कामर्स के समर्थन के बाद भी शहर के बाजारों में कई दुकानें खुली मिली। बजंरग दल व विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ता बाइक पर सवार होकर बाजारों व गली मोहल्लों की दुकानों को बंद कराते देखे गए। इस दौरान दुकानदारों से छिटपुट बहस भी होती रही। वहीं शहर के ज्यादातर मार्केट में दुकानें बंद रही। जिला मुख्यालय दुर्ग सहित भिलाई में सुपेला, पावरहाउस, खुर्सीपार और टाउनशिप की सभी मार्केट बंद रही। भिलाई -3 चरोदा, कुम्हारी और जामुल में भी बंद को व्यापारियों ने समर्थन दिया। इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई।

बता दें छत्तीसगढ चेंबर ऑफ कामर्स ने भी इस बंद का समर्थन दिया है। चेंबर के समर्थन के कारण ही सभी बाजारों में दुकानें बंद रही। दोपहर दो बजे के बाद बाजारों की दुकानें खुलेंगी। चेंबर ऑफ कामर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने बताया कि एक दिन पहले चेंबर ने बैठक कर इस संबंध में निर्णय लिया था। शनिवार को तमाम बाजारों में दुकानें दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगी। उसके बाद बाजार पहले की तरह खुल जाएंगे।

सुरक्षा के लिए तैनात रही पुलिस
बंद के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की क्विक एक्शन टीमों को तैनात किया गया। एडिशनल एसपी शहर संजय ध्रुव स्वयं घूम घूम कर शहर का जायजा लेते रहे। सभी सीएसपी और टीआई अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर पल पल की खबर लेते रहे। बंद के दौरान किसी प्रकार का विवाद न हो इसके लिए पुलिस की टीमें बजारों व अन्य जगहों पर तैनात रही है। बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां भी लगातार दौरा करती रही।

अरुणाचल की आंच से बिहार में भी गरमाई सियासत, भाजपा नेता ने की नीतीश से गृह विभाग छोडऩे की मांग
Gustakhi Maaf: इस जेल अधीक्षक ने शोले की याद दिला दी
6 साल के बच्चे के साथ ऐसी हैवानियत कि काँप जाएगी रूह, बेरहमी से पिटाई के बाद आंखों में डाला गोंद
छत्तीसगढ़ को हर्बल ग्रोथ इंजन बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है बोर्ड : अध्यक्ष विकास मरकाम
अवैध प्लाटिंग पर सख्ती : भिलाई निगम ने दलालों पर नजर रखने बनाई कमेटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh reopens Sirmaur in cleanliness, wins the clean survey शिक्षा पर वेबीनार: शिक्षक बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर ध्यान दें-आलोक शुक्ला
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: घोड़े की आंखों पर पट्टी क्यों?

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?