ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टक्कर के बाद बीच सड़क पर जलने लगी पिकअप व बाइक, आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी थी आग… बाइक सवार की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

टक्कर के बाद बीच सड़क पर जलने लगी पिकअप व बाइक, आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी थी आग… बाइक सवार की मौत

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
बीच सड़क पर जलने लगी पिकअप व बाइक
SHARE

धमतरी। जिले में बुधवार देर शाम बीच सड़क पर पिकअप व बाइक आपस में टकराने के बाद जलने लगे। नजारा देखने वाले भी सकते आ गए। घटना धमतरी-नगरी हाइवे की है जहां हादसे के बाद पिकअप व बाइक जलने लगे। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल पहुंचाते उसकी मौत हो गई। वहीं पिकअप सवार इस हादसे के बाद फरार हो गए हैं। वाहनों की आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। घटना जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे धमतरी-नगरी हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया। यहां के मथुराडीह मोड़ पर पिकअप व बाइक की आमने सामने से भिडंत हो गई। बाइक में एक युवक सवार था जो कि टक्कर लगने से दूर जा गिरा। टक्कर के कारण बाइक पिकअप के सामने फंस गई। पिकअप में चार लोग सवार बताए जा रहे हैं। पिकअप चालक बाइक फंसी होने के बाद भी गाड़ी को दौड़ाने लगा। इस दौरान बाइक की पेट्रोल टंकी फट गई और घर्षण से उठी चिंगारी से आग लग गई। पिकअप सवार आग लगने के बाद गाड़ी से उतरकर भाग गए।

देखते ही देखते भड़की आग
दोनों वाहनों में लगी आग देखते ही देखते भड़क गई। कुछ देर में भी ऊंची-ऊंची लपटें निकलने लगी थी। मौके पर मौजू लोगों ने फायर ब्रिगेड को कॉल किया। कुछ देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान दोनों वाहन बुरी तरह से जल गए। इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाने एंबुलेंस को कॉल किया लेकिन इससे पहले की युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

पिकअप में थे चार लोग सवार
अर्जुनी पुलिस के अनुसार जिस पिकअप के कारण यह हादसा हुआ उसमें चार लोग सवार थे। हादसे के बाद पिटाई के डर से पिकअप सवार चारों लोग भाग गए हैं। फिलहाल चारों की तलाश की जा रही है। हादसे में बाइक बुरी तरह से जल गई जिससे उसका नंबर भी पता नहीं पाया है। फिलहाल मृतक युवक की शिनाख्ती का प्रयास भी किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि शव का अभी पीएम भी नहीं कराया गया है।

सुशासन तिहार : मुख्यमंत्री साय पहुंचे बीजापुर के सुदूर गांव कोण्डापल्ली… चौपाल में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
shreekanchanpath 05 # 17 October 2024
रायपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर गैंग : ATM कार्ड बदलकर करते थे खाता खाली… निशाने पर बुजुर्ग
कांकेर में पकड़ाया 40 लाख का इनामी नक्सली, नक्सलियों ने बैनर टांगकर की सुरक्षित कोर्ट में पेश करने की मांग
सड़कों के संधारण के लिए राज्य में पीबीएमसी व ओपीआरएमसी होगा लागू, विभाग जल्द शुरू करेगा पायलेट प्रोजेक्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : NIA व ईडी ने 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड… 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Next Article चेस टूर्नामेंट: राजधानी में चल रहे शह-मात के खेल में हो रही है दिमागी कसरत

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?