ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चेस टूर्नामेंट: राजधानी में चल रहे शह-मात के खेल में हो रही है दिमागी कसरत
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNewsRaipurSports

चेस टूर्नामेंट: राजधानी में चल रहे शह-मात के खेल में हो रही है दिमागी कसरत

By @dmin Published September 22, 2022
Share
SHARE

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा शतरंज का इंटरनेशनल टूर्नामेंट
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में 15 देशों के 500 से अधिक खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में इन दिनों शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। बीते 19 सितम्बर से शुरू हुए छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में और चैलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा शगुन फॉर्म वीआईपी रोड रायपुर में खेली जा रही है। इस शह-मात के खेल में खिलाडिय़ों की खूब दिमागी कसरत हो रही है। उल्लेखनीय यह है कि इस प्रतियोगिता में 5 साल के बच्चे से लेकर 60 साल के बुजुर्ग बतौर खिलाड़ी बोर्ड पर मोहरों की चाल चलते दिख रहे हैं। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे कुछ खिलाडिय़ों ने अपने अनुभव भी साझा किए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाडिय़ों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।

इन देशों के खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के अनेक राज्यों के शतरंज खिलाडिय़ों के साथ ही रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल से शतरंज के महारथी और खिलाड़ी पहुंचे हैं। यहां सभी खिलाड़ी बोर्ड पर हर एक चाल में प्रतिद्वंदी खिलाडिय़ों को मात देकर अपनी रैंकिंग सुधारने में मशक्कत करते दिख रहे हैं।

कुछ इस तरह बयां किया अनुभव
छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे खिलाडिय़ों ने आज बातचीत के दौरान अपने खेल में प्रदर्शन समेत छत्तीसगढ़ में पहली बार हो रहे शतरंज के अंतरराष्ट्रीय स्तर के आयोजन को लेकर अपने अनुभव कुछ इस तरह बयां किए।

बीते लगभग 45 साल से शतरंज खेल रहे इंटरनेशनल मास्टर अनुप देशमुख का कहना है कि वे चार दशक से शतरंज की चाल चल रहे हैं। यह खेल विचारों की गहराई और विश्लेषण पर निर्भर होता है। हर चाल इसमें महत्वपूर्ण है। एक गलत चाल और पूरी गेम ही बदल जाती है। वहीं छत्तीसगढ़ में हो रहे आयोजन पर उन्होंने कहा कि, निश्चित तौर पर छत्तीसगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर्नामेंट होना सरकार के खेल को लेकर विजन को दिखाता है। इस तरह के आयोजनों से नए खिलाडिय़ों को भी प्रेरणा और प्रोत्साहन मिलता है। शतरंज के क्षेत्र में आने वाली भावी पीढ़ी के लिए यह बेहतर अवसर है।

11 साल के वेदांत गर्ग चैलेंजर्स कैटेगरी में खेलने चंडीगढ़ से रायपुर पहुंचे हैं। आज अपने अनुभव साझा करते हुए वेदांत ने कहा कि, इस टूर्नामेंट में आकर उन्हें नयी प्रेरणा और प्रोत्साहन मिला है। वेदांत अपने लिए शतरंज में विश्व चैम्पियन का लक्ष्य निर्धारित करके आगे अपने खेल को बढ़ाना चाहते हैं।

हरियाणा से पहुंचे नन्हें शतरंज खिलाड़ी नीमय अग्रवाल के अनुसार छत्तीसगढ़ में हो रहा यह टूर्नामेंट उनके लिए अनेक रोमांचक अनुभव देने वाला है। उन्हें टूर्नामेंट में शामिल होने के बाद शतरंज में नए लक्ष्य निर्धारित करने की प्रेरणा मिली है। यहां वे पहली बार बड़ी उम्र के और महारथी खिलाडिय़ों के साथ भी खेल पा रहे हैं। बकौल नीमय, इस टूर्नामेंट ने उन्हें शतरंज के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए खासा प्रोत्साहित किया है। यह टूर्नामेंट उन्हें शतरंज में नए अनुभव दे रहा है, जो भविष्य में नए अवसर दिलाने का काम करेगा।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

@dmin September 22, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टक्कर के बाद बीच सड़क पर जलने लगी पिकअप व बाइक, आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी थी आग… बाइक सवार की मौत
Next Article खाकी वर्दी वाले SP जब डॉक्टर बनकर पहुंचे वृद्धाश्रम, बुजुर्गों ने कह दी उनसे दिल छू लेने वाली बात

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?