ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, एक महिला मजदूर की मौत, एक घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : काम कर रहे मजदूरों पर गिरी दीवार, एक महिला मजदूर की मौत, एक घायल

By Mohan Rao
Published: May 11, 2023
Share
बाउंड्री वॉल गिरने से एक मजदूर की मौत
SHARE

भिलाई Bhilai. गुरुवार दोपहर को लाइफ केयर सुपेला के पीछे चल रहे निर्माण कार्य के दौरान हुए हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई। दरअसल गुरुवार की दोपहर को सुपेला के लाइफ केयर हॉस्पिटल के पीछे निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों पर दीवार गिर गई। यह दीवार गड्‌ढे से लगी थी और उसी गड्ढे में मजदूर काम कर रहे थे। दीवार गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों को गंभीर हालत में शास्त्री अस्पताल ले जाया गया जहां एक महिला मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा मरीज खतरे से बाहर है। उसके पैर की हड्‌डी टूटी है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुपेला चौहान स्टेट के पास स्थित लाइफ केयर के पीछे निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर कॉलम के लिए बड़े-बड़े गड्‌ढे किए गए हैं। एक गड्‌ढे में दो मजदूर काम कर रहे थे। इस गड्‌ढे से लगा एक बाउंड्रीवाल है जो गुरवार दोपहर को बाउंड्रीवॉल भरभराकर गिर गया। बाउंड्रीवॉल मलबा सीधे काम कर रहे मजदूरों पर गिरा। इससे दोनों मलबे के नीचे दब गए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जैसे तैसे मलबे में दबे मजदूरों को निकाला गया और दोनों को शास्त्री अस्पताल सुपेला में भर्ती कराया गया। अस्पताल में एक महिला मजदूर दशमत प्रजापति की मौत हो गई। वहीं दूसरे मरीज की हालत खतरे से बाहर है। यह मजदूर ठेकेदार पवन पात्रे के पास काम कर रहे थे। दीवार गिरने का कारण भी उसी गड्‌ढे को बताया जा रहा है जिसमें हादसा हुआ। दरअसल गड्‌ढे के कारण दीवार की नींव कमजोर हो चुकी थी और एक ओर झुक गया था। काम के दौरान यह दीवार मजदूरों पर गिर गई।

दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चों की अदला बदली : DNA रिपोर्ट के बाद शबाना और साधना को सौंपे गए बच्चे
CG Crime : पुलिस की गिरफ्त में आए पांच तस्कर, ओड़िसा से पंजाब ले जा रहे थे 26 किलो से ज्यादा गांजा
कभी नक्सल प्रभाव का प्रतीक रहे इलाकों में अब विकास, विश्वास और जनभागीदारी की नई इबारत
10 जुलाई से शेमारू उमंग पर देखिए गहना के निस्वार्थ प्यार और संघर्ष की कहानी ”गौना एक प्रथा’
BSNL के बाद रेलवे का चीन को झटका, 471 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट रद्द
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Achievement : 12 साल की नरगिस ने 90 फीसदी अंकों से पास की दसवीं की परीक्षा, सीएम बघेल ने जताया था भरोसा
Next Article Good News : कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली भेड़ियों की हुई वापसी, ट्रैप कैमरा में कैद हुई तस्वीर व वीडियो

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?