ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : पुलिस की गिरफ्त में आए पांच तस्कर, ओड़िसा से पंजाब ले जा रहे थे 26 किलो से ज्यादा गांजा
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : पुलिस की गिरफ्त में आए पांच तस्कर, ओड़िसा से पंजाब ले जा रहे थे 26 किलो से ज्यादा गांजा

By Mohan Rao Published October 10, 2024
Share
गांजा तस्करी करते पांच आरोपी पकड़ाए
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर पुलिस की पकड़ में आए। संबलपुर ओड़िसा से पंजाब लेकर जाते तस्करों को पकड़कर उनके पास से 26 किलो 330 ग्राम गांजा कीमती 3 लाख रुपए जब्त किया गया। यह तस्कर कार में पैकेट बनाकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने दो युवतियों सहित कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी में इस्तेमाल कार को भी जब्त किया है। यह पूरा मामला तपकरा थाना क्षेत्र के उपरकछार चौकी का है। आरोपियों के खिलाफ धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

दरअसल जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ लोग होंडा जैज कार के माध्यम से भारी मात्रा में गांजा की तस्करी कर ओड़िसा राज्य की ओर से बनडेगा लुलकीडीह के रास्ते उपरकछार नामनी चौक से होते हुये छत्तीसगढ़ पहुंच रहे हैं। सूचना पर तत्काल चौकी उपरकछार, थाना तपकरा से पुलिस टीम को नाकाबंदी कर आने-जाने वालें वाहनों की सघन चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया।

उपरकछार बेरियर के पास नाकाबंदी के दौरान बनडेगा तरफ से आ रही होंडा जैज क्रमांक पीबी 13 एक्यू 1759 को रोका गया, उक्त कार में तीन युवक व दो युवतियां सवार थी। वाहन की तलाशी लेने पर 26 किलो 330 ग्राम गांजा मिला। सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा फुलवाना संबलपुर (ओड़िसा) से लेकर पंजाब ले जा रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में कपिल कुमार उम्र 26 साल निवासी सानेवाल थाना सानेवाल जिला लुधियाना, संदीप सिंह उम्र 27 साल निवासी रायपुरबेट थाना कुमकला जिला लुधियाना, राजेश कुमार उम्र 21 साल निवासी सानेवाल थाना सानेवाल जिला लुधियाना, कीरती देवी उम्र 24 साल निवासी सानेवाल थाना सानेवाल जिला लुधियाना तथा तान्या कुमार उम्र 19 साल निवासी गोविन्दगढ़ थाना गोविन्दगढ़ जिला लुधियाना शामिल है।

शक न हो इसलिए महिलाओं को साथ में ले जाते हैं
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि गिरफ्तार गांजा तस्करी के सभी 05 आरोपी पंजाब के हैं, इनका किसी क्रिमिनल गैंग से तो संबंध नहीं है। इस संबंध में भी विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस को शक न हो और कार्रवाई से बचने के लिए यह महिलाओं को साथ में ले जाते हैं। एसपी सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि आप भी अपने आस-पास हो रहे किसी प्रकार की अवैधानिक कृत्य के संबंध में तत्काल सूचना दें। साथ ही एसपी कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम को नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है। इस पूरी कार्रवाई में  में चौकी प्रभारी उपरकछार एएसआई रामनाथ राम, अनिल सिंह कामरे, प्रधान आरक्षक सुधीर चंद तिग्गा, अजय लकड़ा, रिझन राम, सुशीला सिंह, महिला आरक्षक बिरजिनिया, मंजू यादव, आरक्षक अनिल पैंकरा, अनंद भगत, नीलम साय, अविनाश लकड़ा, शिवशंकर राम, सैनिक कुंवर राम लकड़ा, विष्णु राम, मुकेश साय इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao October 10, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article IAS अफसरों का बड़ा फेरबदल: पांच जिला पंचायतों के सीईओ बदले, कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी Transfer : 34 आबकारी अधिकारियों का ट्रांसफर… दुर्ग व रायपुर के अधिकारी भी हटाए गए
Next Article घरेलू गैस की कालाबाजारी से हो रहा है सरकार को नुकसान, अवैध इस्तेताल पर लगे अंकुश : शुभम रंगारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?