ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : NIA व ईडी ने 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड… 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई : NIA व ईडी ने 11 राज्यों में PFI के ठिकानों पर की रेड… 100 से ज्यादा गिरफ्तारियां

By @dmin
Published: September 22, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

श्रीकंचनपथ, डेस्क। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) व ईडी ने टेरर फंडिंग और ट्रेनिंग कैम्प चलाने के मामले में अब तक की बड़ी कार्रवाई की है। NIA ने  पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) और उससे जुड़े ठिकानों पर रेड मारी है। ईडी व एनआईए ने 11 राज्यों से पीएफआई से जुड़े 106 लोगों को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया है। खासबात यह है कि एनआईए ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमद को भी गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार एनआईए ने यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु सहित कुल 11 राज्यों में कार्रवाई की है। एनआईए व ईडी को बड़ी संख्या में पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी जिसके आधार जांच एजेंसी गुरुवार को एक्शन लिया। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों की ट्रेनिंग गतिविधियों, टेरर फंडिंग और लोगों को संगठन से जोड़ने वालों पर यह अबतक की सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है।

सबसे ज्यादा गिरफ्तारियां केरल से हुई हैं। एनआईए ने केरल से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, आंध्र प्रदेश से 5, असम से 9, दिल्ली से 3, मध्य प्रदेश से 4, पुडुच्चेरी से 3 तमिलनाडु से 10, यूपी से 8 और राजस्थान से 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली के शाहीन बाग और गाजीपुर तथा यूपी के लखनऊ के इंदिरानगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तमिलनाडु के मदुरै, थेनी समेत कई जिलों में एनआईए ने छापेमारी की। एनआईए व ईडी की यह कार्रवाई अलग अलग राज्यों में देर रात शुरू की गई थी।

पीएफआई का भी बयान आया सामने
एनआईए व ईडी की कार्रवाई को लेकर पीएफआई का भी बयान सामने आया है। पीएफआई महासचिव अब्दुल सत्तार ने कहा कि फासीवादी शासन द्वारा विरोध की आवाजों को दबाने के लिए एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इधर NIA ने कराटे टीचर अब्दुल कादिर पर शिकंजा कस दिया है। अब्दुल कादिर पर आरोप है कि व कराटे की आड़ में मुस्लिम युवाओं को दंगों की ट्रेनिंग देता है। इस दौरान हुई गिरफ्तारियों में हथियार भी बरामद हुए हैं और इन हथियारां का इस्तेमाल भी ट्रेनिंग के लिए ही किया जा रहा था। इससे पहले भी एनआईए ने 18 सितंबर को आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 23 जगहों पर रेड मारी थी।

Bhilai : पेड़ पर फंदा लगाकर फांसी पर झूला शख्स, फॉरेस्ट एवेन्यू के किनारे मिली लाश
महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत, छत्तीसगढ़ आजीविका मिशन का यह अफसर पहुंचा जेल
कोरोना मरीजों का घर बैठे बनेगा आयुष्मान कार्ड… ठीक हो चुके मरीजों का भी कार्ड बनेगा… स्वास्थ्य विभाग ने पूरी की तैयारी
लोकसभा की सभी 11 सीटें जीतने का दावा, कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
शास्त्री नगर में भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh State Warehousing Corporation President Arun Vora did a smoky visit to the warehouses 7 करोड़ से शहर की सड़को को गड्ढो से मिलेगी मुक्ति, समयसीमा में पूर्ण हो कार्यो का निराकरण : वोरा
Next Article टक्कर के बाद बीच सड़क पर जलने लगी पिकअप व बाइक, आमने-सामने की टक्कर के बाद लगी थी आग… बाइक सवार की मौत

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?