ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छेडछाड़ का आरोपी पकड़ाया, घर में घुसकर की थी बदसलूकी… 40 दिन से था फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

छेडछाड़ का आरोपी पकड़ाया, घर में घुसकर की थी बदसलूकी… 40 दिन से था फरार

By Mohan Rao
Published: May 24, 2024
Share
छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। सुपेला पुलिस ने छेड़छाड़ के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 40 दिन से फरारी काट रहा था जिसे सुपेला बस स्टैंड के पास से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बदमाश ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की थी। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया।

सुपेला पुलिस ने बताया कि कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला की रहने वाली प्रार्थिया ने 16 अप्रैल 2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडिता ने बताया कि अपने सहेली के साथ घर के पास दुकान गई थी जहां पर जीवन, भूंजि एवं गणेश छेड़खानी करने लगे। पीडिता अपनी सहेली के साथ डर कर घर वापस आई तो तीनों घर में घुसकर बदसलुकी करने लगे। प्रार्थिया जोर-जोर से चिल्लाने लगी तब तीनो व्यक्ति घर से भाग गये। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर थाना सुपेला में छेडछाड़ का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

सुपेला पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी जीवन लाल एवं गणेश को दूसरे दिन 17 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा दिया। वहीं अन्य आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी की तलाश लगातार की जा रही थी। इस दौरान आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी का सुपेला बस स्टैण्ड आने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी उत्तम सोनी उर्फ भूंजी को पकड़ा गया। आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध पूर्व में भी कई अपराध दर्ज है। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक मनीष बाजपेयी, एएसआई दिनेश सिंह राजेश सिंह, आरक्षक जुनेद सिद्धीकी, सुरेन्द्र गिरी, लोकेश परिहार, बसंत मढरिया, रमेश यादव का विशेष योगदान रहा।

CG Crime  : घर पर खून से लथपथ मिली पति-पत्नी की लाशें, पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
हाईकोर्ट: दवा इकठ्ठा करना नेताओं का काम नहीं, राजनीतिक फायदे के लिए न हो जमाखोरी
सीमार्ट में बिकेगा पतोरा की महिला समूहों द्वारा बनाया गया गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क का भी कर रहीं उत्पादन
सांस्कृतिक समारोह अनुदान योजना समिति के सदस्य बनने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बने अनुज शर्मा
दिल्ली और आरसीबी की हार से रोमांचक हुई प्लेऑफ की जंग, अंकतालिका में बड़ा उलटफेर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आयुक्त के निर्देश के बाद निगम ने हटाए नालियों से कब्जे, बारिश पूर्व सफाई में जुटा अमला
Next Article रायपुर में निगम के कचरा गाड़ी की हाइड्रोलिक में फंसा कर्मी का सिर, मौके पर मौत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?