ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीमार्ट में बिकेगा पतोरा की महिला समूहों द्वारा बनाया गया गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क का भी कर रहीं उत्पादन
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

सीमार्ट में बिकेगा पतोरा की महिला समूहों द्वारा बनाया गया गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क का भी कर रहीं उत्पादन

By @dmin Published July 14, 2022
Share
हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
हाइटेक संसाधनों के साथ बटेर पालन जैसे नये क्षेत्रों में कदम रख रही समूह की महिलाएं
SHARE

घर की बाड़ी के पीछे लगाये गुलाब, गौठान में गुलाबजल यूनिट डाल ली
दुर्ग। पतोरा की स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने गुलाबजल का उत्पादन आरंभ कर नई मिसाल अन्य समूहों के लिए कायम की है। परंपरागत उत्पादों के विक्रय के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा है इसलिए उन्होंने बिल्कुल नये उत्पाद का चुनाव किया जिसका स्थानीय स्तर पर उत्पादन बिल्कुल नहीं है और लाजिस्टिक की वजह से यहां तक आने वाली सामग्री काफी महंगे दामों में स्थानीय उपभोक्ताओं को मिल पाती है। गुलाब जल के उत्पादन के बारे में और विक्रय के बारे में सोचना कठिन था यह संभव हो सका जिला प्रशासन द्वारा दिये गये प्रोत्साहन से। एकता स्वसहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता साहू ने बताया कि जिला पंचायत के अधिकारियों ने हमें कहा कि हमें परंपरागत उत्पादों से परे ऐसे उत्पाद भी बनाना चाहिए जिनकी बाजार में बड़ी जरूरत हो। हमने उनसे सुझाव माँगे।

उन्होंने कहा कि गुलाब जल, तुलसी अर्क और गौअर्क आदि का उत्पादन हो सकता है और सीमार्ट के माध्यम से इसकी बिक्री संभव है। जिला प्रशासन ने इसके लिए तकनीकी मदद भी देने की बात कही। फिर यह कार्य शुरू हो गया। श्रीमती प्रेमलता ने बताया कि हमारा गुलाबजल मार्केट के रेट से दस रुपए कम है और गुणवत्ता में किसी तरह की कमी नहीं है। सी-मार्ट के माध्यम से हम लोग इसकी बिक्री करेंगी। जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आजीविकामूलक गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। कोशिश यह है कि हर गौठान कुछ ऐसे उत्पादों का निर्माण करें जिनकी मार्केट में अच्छी माँग हो और स्थानीय स्तर पर इसका उत्पादन कम हो। पतोरा की महिलाओं ने गुलाबजल आदि वस्तुओं का उत्पादन शुरू किया है। कास्मेटिक्स के बाजार में इसकी अच्छी माँग है।

समूह की सदस्य द्रौपदी साहू ने बताया कि सी-मार्ट में इसका डिस्प्ले करेंगे। शहर में सबसे अच्छी जगह में हमारा उत्पाद बिकेगा। चूंकि हमने पैकिंग में और निर्माण में क्वालिटी का पूरा ध्यान रखा है अतएव उम्मीद है कि हमारा यह प्रयास सफल होगा। उल्लेखनीय है कि गुलाब जल के लिए गुलाब इन महिलाओं ने अपनी ही बाड़ी से लिए हैं। गुलाब के पौधे इन्होंने लगाये हैं। अब चारागाह में भी बड़े पैमाने पर गुलाब के पौधे लगाने की तैयारी में समूह की महिलाएं हैं। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री मीणा ने कल पतोरा में इन महिलाओं द्वारा किये जा रहे कार्य को देखा और सराहा। उन्होंने कहा कि नवाचार करने से और लगातार इस दिशा में बढऩे से जरूर सफलता मिलती है। आजीविकामूलक गतिविधियों का जितना वैविध्य होगा, महिला समूहों की आय उतनी ही बढ़ेगी।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

@dmin July 14, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चलेगा 'हर घर हरियाली' अभियान, 18 जुलाई को निगम, पंचायत और सरकारी कार्यालयों से होगा पौधा वितरण चलेगा ‘हर घर हरियाली’ अभियान, 18 जुलाई को निगम, पंचायत और सरकारी कार्यालयों से होगा पौधा वितरण
Next Article सावन के पहले दिन देवबलोदा के प्राचीन शिवालय पहुंचे महापौर निर्मल कोसरे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?