ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वर्षो से काबिज लोगों को हटाने की नहीं होगी कार्यवाही… वार्ड 2 व वार्ड 56 का विधायक वोरा ने किया दौरा… एसडीएम को दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

वर्षो से काबिज लोगों को हटाने की नहीं होगी कार्यवाही… वार्ड 2 व वार्ड 56 का विधायक वोरा ने किया दौरा… एसडीएम को दिये निर्देश

By @dmin
Published: March 20, 2022
Share
SHARE

दुर्ग। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने स्थानीय नागरिकों के आग्रह पर सुबह वार्ड नंबर 2 के मिलपारा एरिया और बघेरा वार्ड क्रमांक 56 के इंदिरा नगर का दौरा किया। यहां समस्याएं सुनने के बाद वोरा ने वार्ड के नागरिकों को आश्वस्त किया कि जो जहां है, वहीं रहेगा। पट्टे का नवीनीकरण किया जाएगा। तालाब सौंदर्यीकरण के नाम पर किसी को भी नहीं हटाया जाएगा। पिछले चालीस साल से जो नागरिक जिस जगह पर रहते आए हैं, वे वहीं पर रहेंगे। वोरा ने एसडीएम विनय पोयाम से कहा है कि इन वार्डों के नागरिकों को हटाने से संबंधित नोटिस न भेजें।

इससे पहले वोरा को स्थानीय नागरिकों ने समस्या बताते हुए कहा कि पिछले 40 साल से तालाब के आसपास वे कच्चे मकान बनाकर रह रहे हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें हटाने की नोटिस भेजी जा रही है। वोरा ने नागरिकों से कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं। विशेष रूप से गरीबों के हित में भूपेश सरकार ने अनेक निर्णय लिये हैं। भूपेश सरकार की मंशा के अनुरूप मिलपारा और बघेरा एरिया में वर्षों से काबिज लोगों के पट्टे का नवीनीकरण किया जाएगा।

वोरा ने कहा कि सोमवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इस संबंध में चर्चा भी करेंगे। इससे पहले सुबह साढ़े 8 बजे वार्ड में पहुंचते ही वोरा से मिलने बड़ी तादाद में स्थानीय नागरिक पहुंचे। इस मौके पर एमआईसी मेंबर भोला महोबिया, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, रमेश श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, भूपेंद्र यादव, संजय साहू, विष्णु निषाद, लक्ष्मीनारायण साहू सहित स्थानीय नागरिक मौजूद थे। वोरा के वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने वोरा का स्वागत तिलक लगाकर किया। वोरा ने सभी नागरिकों को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

भ्रम न फैलाएं भाजपा नेता
वोरा ने कहा कि भाजपा नेता पट्टा नवीनीकरण न होने का भ्रम फैला रहे है। वार्ड में लोगों के बीच यह झूठ कहा जा रहा है कि पट्टेदारों को यहां से हटा दिया जाएगा। वोरा ने कहा कि शहर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों के कारण भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा नेता बौखला गए हौं और आम जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। किसी को भी हटाने की कार्रवाई नहीं की जाएगी। एसडीएम से पट्टा नवीनीकरण करने कहा गया है।

कैप्टन का एलान: पटियाला से ही लड़ेंगे चुनाव, नवजोत सिद्धू के लिए नहीं छोड़ेंगे मैदान
लूट की नियत से आए ओडिशा के तीन बदमाश गिरफ्तार…
सरगुजा जिले को मिली 155 करोड़ रूपए के विकास एवं निर्माण कार्यों की सौगात
Bhilai Breaking : पहले प्यार किया फिर कर दिया अश्लील फोटो वायरल, 40 हजार रुपए नहीं देने पर युवक ने किया यह कांड
सीएम साय ने की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात, नक्सल ऑपरेशन व बस्तर के विकास की दी जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ
Next Article बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम बड़ी खबर : तेल की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा, 122 रुपये के पार पहुंचा दाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?