ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

हेजलनट्स को डाइट में शामिल करने से स्वास्थ्य को मिलते हैं ये 5 प्रमुख लाभ

By Sonu Sahu
Published: December 20, 2022
Share
SHARE

हेजलनट्स स्वस्थ वसा, प्रोटीन, डाइटरी फाइबर और विटामिन ई जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इन्हें कोबनट्स या फिल्बर्ट भी कहा जाता है और ये कोरीलस पेड़ के फल होते हैं। इनकी ज्यादातर खेती इटली, स्पेन, तुर्की और अमेरिका में की जाती है। आमतौर पर मीठे स्वाद से युक्त हेजलनट्स को कच्चा या भूनकर खाया जाता है। आइए जानते हैं कि डाइट में हेजलनट्स को शामिल करने से स्वास्थ्य से जुड़े क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं।

Contents
  • हृदय स्वास्थ्य के लिए हैं अच्छे
  • एंटी-कैंसर गुण से युक्त होते हैं हेजलनट
  • त्वचा को रखते हैं स्वस्थ
  • सूजन को कम करने में है सहायक
  • बालों के लिए हैं बढिय़ा

हृदय स्वास्थ्य के लिए हैं अच्छे

हेजलनट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और स्वस्थ वसा की उच्च मात्रा मौजूद होती है। ये गुण खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं, जो स्ट्रोक और हार्ट अटैक जैसे हृदय रोगों का खतरा उत्पन्न कर सकता है। इनमें मौजूद ओलिक एसिड भी हृदय स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। हेजलनट्स में डाइटरी फाइबर, पोटैशियम, फैटी एसिड और मैग्नीशियम भी होता है, जिससे ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।

एंटी-कैंसर गुण से युक्त होते हैं हेजलनट

हेजलनट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी-कैंसर गुण होते हैं। ये कैंसर के खतरे को कम करने में मदद कर सकते हैं। अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर रिसर्च के अनुसार, हेजलनट्स में प्रोएंथोसायनिडिन्स और अल्फा-टोकोफेरॉल नामक एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में मुक्त कणों को खत्म करके कैंसर का खतरा कम कर सकते हैं। इनके नियमित सेवन से कोलन कैंसर का खतरा कम होता है।

त्वचा को रखते हैं स्वस्थ

हेजलनट से बनाए जाने वाले तेल का इस्तेमाल तरह-तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसका कारण है कि इनमें फ्लेवोनॉयड्स और टैनिन जैसे फेनोलिक यौगिकों की उच्च मात्रा मौजूद होती है, जो त्वचा के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं। कई शोधों के अनुसार, ये फेनोलिक यौगिक त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को धीमा करने के साथ-साथ त्वचा की अन्य कई समस्याओं का प्राकृतिक इलाज करने में सहायक हो सकते हैं।

सूजन को कम करने में है सहायक

हेजलनट्स में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण और मोनोअनसैचुरेटेड वसा शरीर में सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद कर सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, अधिक वजन से ग्रस्त प्रतिभागियों ने 12 हफ्ते तक रोजाना 60 ग्राम हेजलनट्स का सेवन करने से खुद में सूजन की कमी का अनुभव किया। विशेषज्ञों के मुताबिक, रोजाना कम से कम 40 ग्राम हेजलनट्स खाने से शारीरिक सूजन में कमी आ सकती है।

बालों के लिए हैं बढिय़ा

हेजलनट्स में पाया जाने वाला विटामिन-ई बालों का झडऩा कम करने समेत बालों की कई अन्य समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। ये स्कैल्प को भरपूर पोषण भी देता है और बालों की बनावट में भी सुधार कर सकता है। इसके अतिरिक्त हेजलनट्स शरीर में कोलेजन का उत्पादन बढ़ाने में भी मदद करते हैं, स्कैल्प को मजबूती प्रदान करता है। इनमें मौजूद प्रोटीन, सेलेनियम और जिंक बालों और स्कैल्प के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छे माने जाते हैं।

नेपाल में पाकिस्तान जैसी सरकार चलाएंगे ओली? इस्तीफे के दबाव के बीच सेना प्रमुख से बात
शादी के बंधन में बंधने वाली है बिग बॉस-11 की कंटेस्टेंट अर्शी खान…
दिव्यांग लक्ष्मीन ने अपने हौसलों से जिंदगी में नए रंग भरे…. टेक्नोलॉजी के उपयोग में दक्ष लक्ष्मीन है कई लोगों की प्रेरणा, श्रमिकों की कई तरह से करती है मदद
बाजार में गिरावट का दौर जारी, 335 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी में 89 अंकों की गिरावट
अब बिना रिजर्वेशन भी कर सकेंगे यात्रा, रेलवे 5 अप्रैल से शुरू करेगा 71 अनारक्षित ट्रेनें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी गुस्ताखी माफ़: भीड़ पर पत्थर फेंकने की राजनीति
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 67 # 20 December 2022

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?