ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : देर रात ग्रीन वैली में पुलिस की दबिश, रेलवे कर्मचारी के घर पर मिले 50 सिम 100 मोबाइल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big news : देर रात ग्रीन वैली में पुलिस की दबिश, रेलवे कर्मचारी के घर पर मिले 50 सिम 100 मोबाइल

By Mohan Rao
Published: May 5, 2025
Share
चौहान ग्रीन वैली के फ्लैट में पुलिस की रेड
SHARE

भिलाई। शहर की पॉश कॉलोनी चौहान ग्रीन वैली अवैध गतिविधियों की शिकायत पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी को हिरासत में लिया है। रेलवे कर्मचारी ने यहां फ्लैट ले रखा है और यहां से पुलिस को संदिग्ध वस्तुएं मिली है। कमरे से सैकड़ों की संख्या में पुराने मोबाइल, बैट्री, ताले, सिम, लड़की के बाल, यूज्ड कंडोम और रेल हादसों से जुड़ी खबरों की कटिंग मिली है। पुलिस रेलवे कर्मी से पूछताछ कर रही है। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्रीन वैली के फ्लैट E6, 37 में पुलिस ने छापेमारी की। यह फ्लैट कमल किशोर नाम के व्यक्ति का है। कमल किशोर बिलासपुर रेलवे में ग्रेड 2 का कर्मचारी है। कालोनीवासियों ने पुलिस को संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत के बाद पुलिस यहां पहुंची। दरअसल कमल किशोर ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ओएलएक्स और फर्जी ओयो वेबसाइट के जरिए कमरों को किराए पर देने के लिए पोस्ट किया था इसके बाद यह संदेह के दायरे में आया। बताया जा रहा है कि कमल किशोर 500 रुपए में कपल को एक दिन के लिए रूम किराए से देता था।

रेलवे हादसों की कटिंग्स और दस्तावेज बरामद
कमल किशोर के कमरे से पुलिस ने 100 से अधिक मोबाइल फोन, कंप्यूटर पार्ट्स, युवतियों के बालों के गुच्छे, यूज किए गए कंडोम, मोबाइल की सैकड़ों बैटरियां, 15 से 20 पेनड्राइव, सीडी और डाटा स्टोरेज सामग्री जब्त की है। कमरे से 1925 से अब तक हुए रेलवे दुर्घटनाओं की कटिंग्स समेत कई संदिग्ध दस्तावेज भी बरामद हुआ किया गया है। फिलहाल पुलिस ने कमल किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस जांच में डुटी हुई है उसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

कॉलोनी निवासी ग्राहक बनकर पहुंचे
ओएलएक्स में विज्ञापन देखकर कॉलोनी के लोगों ने ही उसे ट्रैप करने की योजना बनाई। इसके बाद कॉलोनी के ही युवक-युवती ने मिलकर उसके दिए नंबर में बात की और रविवार शाम 4.30 बजे वहां ग्राहक बनकर गए। जब वो लोग पहुंचे तो देखा कि कमल किशोर ने एक 16 साल के लड़के को रूम दिखाने के लिए रखा हुआ है। कपल को देख लड़के को संदेह हुआ तो उसने कमल किशोर को बताया। इसके बाद तुरंत कमल फ्लैट पहुंचा और लड़के-लड़की को रूम में बंद कर दिया। इसके बाद कॉलोनी के लोग वहां पहुंच गए स्मृति नगर पुलिस को बुलाया।

दीन दयाल कॉलोनी में रहता था रेलवे कर्मी
पुलिस की जांच में पता चला है कि रेलवे कर्मी कमल किशोर दीन दयाल कॉलोनी में रहता है और ग्रीन वैली में यह फ्लैट अवैध गतिविधियों को लिए ले रखा था। उसके मोबाइल में कई लड़कियों की तस्वीरे मिली है। पुलिस ने यह भी बताया कि उसकी शादी नहीं हुई है। फ्लैट से जब्त संदिग्ध सामान को लेकर पुलिस का कहना है कि यह जांच का विषय है कि आखिर यह इतना सारा सामान किस वजह से जमा कर रखा था। इधर इस घटना के बाद ग्रीन वैली के लोगों में भी दहशत है। कॉलोनी में कई फ्लैट ऐसे हैं जिसमें बैचलर्स रह रहे हैं जिसे लेकर डर का माहौल है। कुछ माह पहले भी बदमाशों ने गार्ड पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ दी थी।

जिले में 31 को ई-मेगा कैंप…. श्रमेव जयते थीम पर होगा आयोजन…. सफल आयोजन के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन
संन्यास: एके एंटनी हमेशा के लिए छोड़ रहे राजनीति, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर मचाई खलबली
हमें जीवन जीने की कला सिखाते हैं भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने छिंदनार पुल जनता को किया समर्पित
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी का समापन : सीएम साय ने कहा- स्काउट एक जीवन पद्धति है, जो हमें चुनौतियों से जूझना सिखाती है
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चित्रगुप्त प्राकट्य उत्सव में हुए शामिल सीएम साय, कायस्थ समाज में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को किया सम्मानित
Next Article सुशासन तिहार : आज से समाधान शिविरों का आयोजन, ग्रामीणों का फीडबैक लेने हेलीकाप्टर से रवाना हुए सीएम साय

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?