ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ

By @dmin
Published: March 20, 2022
Share
तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ
तीन सगी बहनों ने रचा इतिहास, वर्ल्ड ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खेलेंगी साथ
SHARE

गुरुग्राम (एजेंसी)। हरियाणा की बेटियां भी खेलों में देश का परचम लहरा रही हैं। गुरुग्राम जिले के वजीराबाद गांव की तीन सगी बहनें विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 21 से 24 अप्रैल तक दक्षिण कोरिया के गोयांग शहर में आयोजित की जाएगी। इस चैंपियनशिप के लिए तीन बहनें प्रिया, गीता और रितु का चयन हुआ है। पहले भी इन तीनों बहनें कई बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर कई बार पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर चुकी हैं। अब तीनों बहनें तैयारियों के लिए प्रैक्टिस में जुट गई हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2022 के लिए महाराष्ट्र के औरंगाबाद में 21 से 24 फरवरी तक सीनियर वर्ग अंडर-30 के लिए खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया था। इसमें देशभर के 1050 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। इस ओपन चयन प्रक्रिया में गुरुग्राम के वजीराबाद की रहने वाली तीनों बहनों ने अपनी-अपनी श्रेणी में अपना स्थान पक्का किया।

परिवार में खुशी की लहर
वजीराबाद निवासी जितेंद्र सिंह कोई नौकरी नहीं करते हैं। वह किराये से मिलने पैसों से पूरे परिवार का पालन पोषण करते हैं। इन तीन बेटियों के अलावा एक और छोटी बहन लवली और छोटा भाई लक्ष्य है। इन ये दोनों भी बेसबॉल और सॉफ्टबॉल के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। बड़ी बेटी प्रिया बीपीएड की प्रथम वर्ष, दूसरे नंबर की बेटी गीता बीएससी द्वितीय वर्ष और रितु कक्षा 12वीं की छात्रा है। पिता ने बताया कि होली से एक दिन पहले यानी 17 मार्च को तीन बेटियों का विश्व चैंपियनशिप में चयन होने की सूचना मिली। इससे पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई और होली की खुशी दोगुनी हो गई।

पिता सुबह-शाम खुद कराते हैं अभ्यास
पिता जितेंद्र ने बताया कि वह रोजाना चार घंटे सुबह और चार घंटे शाम को बेटियों को घर पर ही प्रैक्टिस कराते हैं। घर पर ट्रेनिंग के लिए आधुनिक खेल उपकरण रखे गए हैं, ताकि बेटियों को प्रशिक्षण में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आए। बेटियां भी अभ्यास में जुटी रहती हैं। बेटियों ने कभी निराश नहीं किया और लगातार आगे बढ़ती रही हैं। विश्व ताइक्वांडो चैंपियनशिप में चयन होने के बाद तैयारियां तेज कर दी हैं। उम्मीद है कि पदक जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।

कई पदक अपने नाम कर चुकी हैं तीनों बहनें
पिता जितेंद्र सिंह ने बताया कि दूसरे नंबर की बेटी गीता वर्ष 2018 में वल्र्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साउथ एशिया गेम्स 2019 में रजत पदक जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी है। छोटी बेटी रितु भी 2019 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी है। राष्ट्रीय स्तर पर भी कई बार पदक जीती है। बड़ी बेटी प्रिया ओपन इंटरनेशनल चैंपियनशिप में कई बार देश का प्रतिनिधित्व कर पदक जीत चुकी है। प्रिया ऑल इंडिया यूनिवसिर्टी चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुकी हैं।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, 24 घंटे में चार का सफाया
छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ा कोरोना का खतरा: बीते 24 घंटों में 38 नए केस… सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 200 के पार… इन जिलों ने बढ़ाई टेंशन
रुंगटा कॉलेज में आईटीआई के छात्र से लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिख सॉरी पापा………
राजनांदगांव और धमतरी जिले को मिली 828 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात…. सीएम बघेल ने कहा- आम छत्तीसगढिय़ा का अनुभव और उनकी जरूरतें हैं योजनाओं का आधार
अमेरिका ने चीन की 33 कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट, ड्रैगन भी कर सकता है जवाबी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हिजाब विवाद: कर्नाटक में फिर से खुले स्कूल-कॉलेज, बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद किए थे बंद हिजाब विवाद: फैसला सुनाने वाले तीनों जजों को कर्नाटक सरकार ने दी वाय कैटेगरी की सुरक्षा, मिली थी हत्या की धमकी
Next Article वर्षो से काबिज लोगों को हटाने की नहीं होगी कार्यवाही… वार्ड 2 व वार्ड 56 का विधायक वोरा ने किया दौरा… एसडीएम को दिये निर्देश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?