ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 मार्च तक, श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से करें काम : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

गिरौदपुरी मेला का तीन दिवसीय आयोजन 7 से 9 मार्च तक, श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने आपसी तालमेल से करें काम : मंत्री गुरू रूद्रकुमार

By @dmin
Published: February 28, 2022
Share
SHARE

रायपुर । गिरौदपुरी धाम में तीन दिवसीय गुरूदर्शन मेले का आयोजन 7 से 9 मार्च 2022 तक किया जायेगा। जगतगुरू गुरू गद्दीनशीन श्री विजय कुमार गुरू की अध्यक्षता में गिरौदपुरी मेला आयोजन समिति की आज बलौदाबाजार जिला पंचायत के सभागार में उच्च स्तरीय बैठक में मेले के आयोजन तिथि का निर्धारण किया गया। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री गुरू रूद्रकुमार ने बैठक में कहा कि मेले में लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उनके लिए बुनियादी सुविधाओं का इंतजाम करना जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी ताल-मेल के साथ काम करके इस बड़े आयोजन को सफल बनाने में अपनी सहभागिता दें। श्री विजय कुमार गुरू ने कोरोनाकाल को ध्यान में रखते हुए दर्शनार्थियों को इसके बचाव के उपाय करते हुए मेले में आने का आग्रह किया है।

इस अवसर पर राज राजेश्वरी कौशल माता, गुरु दीदी प्रियंका, राजमहंत गण, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटिला सहित कलेक्टर श्री डोमन सिंह, एसपी सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में लाखों दर्शनार्थियों के मेले में समागम को देखते हुए तैयारियों के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श करते हुए मेले के सफल आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए मेला आयोजन के लिए प्रस्तावित व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी। मेले की तमाम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कसडोल एसडीएम श्री अनुपम तिवारी मेला अधिकारी एवं सह मेला अधिकारी बिलाईगढ़ एसडीएम श्री एस.एल. सोरी को नियुक्त किया गया है। साथ ही कानून व्यवस्था के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को पत्र लिखा गया है। मेले में आए श्रद्धालुओं के लिए पेयजल एवं निस्तारी जल की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं।

आईटीआर में मिले तेन्दुए के दो शावक, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल सफारी में रखा गया
लेट्यूस की पत्तियों को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे कई स्वास्थयवर्धक फायदे…
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में दिखा दुनिया का सबसे छोटा हिरण, ट्रैप कैमरे में कैद हुई तस्वीर… जानिए इसकी खासियत
दुर्ग पुलिस ने निकाली बाइक रैली, 100 फीसदी मतदान का संकल्प लेकर शहर में घूमे अफसर
बगावत के बाद नर्म पड़ी सुभद्रा सिंह, लेंगी नामांकन वापस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनुसूचित जाति, जनजाति के हितों के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: डॉ. शिवकुमार डहरिया
Next Article राज्यपाल ने मध्य भारत के प्रतिष्ठित गोंडवाना कप ऑल इंडिया टेनिस टूर्नामेंट का किया शुभारंभ… खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?