ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजिम माघी पुन्नी मेला में 113 गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

राजिम माघी पुन्नी मेला में 113 गरीब बेटियों के हाथ हुए पीले….

By @dmin
Published: February 20, 2022
Share
SHARE

रायपुर। पवित्र महानदी, सोंढूर, पैरी के त्रिवेणी संगम राजिम के राजीव लोचन मंदिर परिसर में आज अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब पूरा मेला स्थल विशाल विवाह मंडप में बदल गया था। यह अवसर था मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह का इस आयोजन में यहां 113 जोड़ों का सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ। राजिम माघी पुन्नी मेला के अवसर पर यह ऐतिहासिक पल था कि जिले गरीब 113 बेटियों के हाथ हजारों लोगों की गवाही में पीले हुए। श्री भगवान राजीव लोचन और श्री कुलेश्वर नाथ की पावन धरा में बेटियों को महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा, खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत , महासमुंद लोकसभा के सासंद चुन्नीलाल साहू, अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू, धरसीवां विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर, स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारियों का आशीर्वाद मिला।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेडिय़ा ने वर-वधु को आशीष और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह एक शुभ अवसर है, कि आज राजिम के पवित्र धरा पर सामुहिक विवाह सम्पन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि आज यह पावन अवसर है जहां बेटियों को आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी बेटियों पर होती है। वे परिवार और समाज को जोड़ कर रखती है।

छत्तीसगढ़ की बेटियां शासन की योजना का लाभ उठाकर सक्षम बने, 3 प्रतिशत ब्याज की दर पर महिला कोष और सक्षम योजना से ऋण लेकर व्यवसाय प्रारम्भ कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेटियों के लिए ने इस योजना की ब्याज दर को 6 प्रतिशत से कम कर मात्र 3 प्रतिशत कर दिया। मंत्री भेडिय़ा ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया और नवदम्पतियों को सफल और स्वस्थ जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत ने कहा कि कोई भी परिवार अपने आप को कमजोर न समझे, सरकार हमेशा उनके साथ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान और सम्मान के लिए कार्य कर रहे हैं। कर्ज माफी सहित समर्थन मूल्य, मुख्यमंत्री कन्या सामूहिक विवाह योजना का जिक्र कर कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने सरकार की ओर से सभी नवदम्पतियों को बधाई और शुभकामनाएं दी।

विधायक धनेंद्र साहू ने कहा कि हमारे प्रदेश के संवेदनशील मुखिया भूपेश बघेल द्वारा बेटियों की शादी के लिए दी जाने वाली सहायता राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रूपये कर दिया है। यह एक संवेदनशील निर्णय है। उन्होंने सभी बेटियों को आशीर्वाद दिया ।
इस सामुहिक विवाह के अनुकरणीय पहल के लिए मंत्री भेडिय़ा ने जिला प्रशासन के टीम को बधाई दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष नवापारा, राजिम नपा अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष फिंगेश्वर, जिला पंचायत सदस्य, जिला कलेक्टर, अनेक जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित वर-वधु के परिवार व आगंतुक भी मौजूद थे।

गायत्री परिवार के वैदिक मंत्रोच्चार और रीति रिवाज से विवाह सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व वधु एवं वर पक्ष से अधिकारी-कर्मचारी बाराती और घराती बने। वर पक्ष को बाजे-गाजे के साथ स्वागत कर बारात निकाली गई। वहीं वधु पक्ष ने फूल बरसाकर स्वागत किया। पूरा मेला स्थल विवाहमय नजर आ रहा था। इस सामुहिक विवाह में देवभोग से पहुंचे कन्या गीता ,मालवी प्रधान, फिंगेश्वर की बैशाखिन तारक, कामिनी बंजारे, महेन्द्री छुरा के कुमारी दामिनी,डुमेश्वरी ने इस आयोजन के लिए शासन-प्रशासन का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन का अविस्मरणीय पल है।

शादी में सेंधमारी : रिसेप्शन में व्यस्त थी दंपति, चोर ने पर्स से पार कर दिए जेवर
​​​​​​​ममतामयी मिनीमाता ने सामाजिक सौहार्द्र और विकास की दिखाई राह : मंत्री गुरू रूद्रकुमार
सीएम के निर्देश के बाद सेक्टर-9 अस्पताल में आम लोगों को लाभ दिलाने पहल: अस्पताल प्रबंधन व जिला प्रशासन मिलकर बना रहे योजना
एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत
सीएम साय के नेतृत्व में जल संरक्षण को नई गति, मोर गाँव मोर पानी महाभियान बना ग्रामीण समृद्धि का आधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केरल में बड़ा हादसा टला, पायलट की सूझबूझ से बाल-बाल बची 104 यात्री जान जब दूसरी एयरलाइंस हार गईं हिम्मत, तब भारतीय पायलटों ने उतारा विमान, देखे वीडियो
Next Article छत्तीसगढ़ को 4.36 लाख मेट्रिक टन खाद उपलब्ध कराने की बात असत्य एवं भ्रामक : रविन्द्र चौबे

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?