ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में कुकर और टिफिन बम के साथ पकड़ाए पांच संदिग्ध, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhFeatured

बीजापुर में कुकर और टिफिन बम के साथ पकड़ाए पांच संदिग्ध, पुलिस को देख भागने की कर रहे थे कोशिश

By Mohan Rao
Published: March 4, 2024
Share
बीजापुर पुलिस ने पकड़े पांच संदिग्ध
SHARE

बीजापुर। बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पुलिस व सुरक्षा बलों ने पांच संदिग्धों को पकड़ा है। यह सभी जांगला थाना क्षेत्र के कोतरापाल के जंगल से पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया और इनके पास से कुकर बम, टिफिन बम सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पकड़े गए संदिग्धों के विरुद्ध जांगला थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांगला थाना व डीआरजी बीजापुर की टीम एरिया डॉमिनेशन व आरओपी ड्यूटी पर मल्लेपारा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान कोटरापाल के जंगल पहाड़ी से कुछ संदिग्ध पुलिस पार्टी को देखकर छिपने व भागने का प्रयास कर रहे थे जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा। पुलिस की पूछताछ करने पर संदिग्धों ने अपना नाम हड़मा मड़कामी उर्फ बुडदा पिता भीमा मड़कामी निवासी ईचवाडापारा पोटेनार, रमेश अवलम उर्फ बोज्जा पिता सुक्कू अवलम निवासी मोकोडपारा गदामली, कुमारू लेकाम उर्फ महरु पिता पाकलु लेकाम निवासी सरपंचपारा पोटेनार, मड्डडा राम पोडियामी उर्फ अनिल पिता मासो पोडियामी निवासी ककड़ीपारा कोतरापाल व बोमड़ा कुहरामी पिता हूंगा निवासी बेंचरम स्कूलपारा जांगला थाना बताया है। पुलिस ने इनके पास से दो कुकर बम, दो टिफिन बम, पांच मीटर कार्डेक्स वायर, 65 मीटर इलेक्ट्रिक वायर, दो डेटोनेटर व नक्सली बैनर पर्चा बरामद किया गया हैं।

एक लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार

बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी की कमलापुर केएएमएस अध्यक्ष को सुरक्षाबलों ने गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिला नक्सली पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस ने बताया कि सुरक्षाबलों की सयुंक्त पार्टी पामेड़ थाना क्षेत्र के जारपल्ली और एमपुर की तरफ नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। अभियान के दौरान सुरक्षाबल के जवानों ने जारपल्ली के जंगल से पामेड़ एरिया कमेटी अंतर्गत कमलापुर किसान आदिवासी मजदूर संगठन की अध्यक्ष रामबाई पिता स्व. लच्छा कट्टम पता कमलापुर थाना उसूर को पकड़ा गया। पकड़ी गई महिला के कब्जे से कुकर बम, जिलेटिन राड, कार्डेक्स वायर और टीसीओसी के संबंध में पाम्पलेट बरामद किया गया नहीं। पकड़ी गई महिला नक्सली पर एक  लाख रुपये का इनाम घोषित है। महिला नक्सली के खिलाफ पामेड़ थाना में विधिवत कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

मुख्यमंत्री निवास में धूम-धाम से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार, तीजहारिन माताओं व बहनों के साथ मुख्यमंत्री ने भी किया पारंपरिक नृत्य, देखे विडियो
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बिसाहू दास महंत को किया नमन
सौभाग्य है कि देश में सर्वाधिक बाघ मध्यप्रदेश में हैं – मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंडियन ओवरसीज बैंक में 1.65 करोड़ का ज्वेल लोन घोटाला, ACB-EOW ने बैंक प्रबंधक सहित तीन को किया गिरफ्तार
Video : प्रेमिका ने शादी की बात की तो गुस्सैल प्रेमी ने लात-जूतों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद बदमाश गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की परीक्षा पर चर्चा, छात्रों से कहा- परिणाम की चिंता किए बिना अपना बेस्ट देना ही सफलता का मूलमंत्र
Next Article प्रदेश सरकार को बाबा की बारात का आमंत्रण, दया सिंह ने सबसे मुलाकात कर दिया बारात में आने का न्यौता

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?