ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत

By @dmin
Published: January 18, 2021
Share
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
मुंबई क्राइम ब्रांच ने पकड़ा नवजात बच्चे बेचने वाला गिरोह, 60,000 से डेढ़ लाख तक लगती थी कीमत
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो नवजात शिशुओं को बेचता था। क्राइम ब्रांच ने सात महिलाओं और दो पुरुषों यानि कि कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी लोगों को 21 जनवरी तक हिरासत में भेज दिया है। ये गिरोह 60,000 रुपये में नवजात बच्ची और डेढ़ लाख रुपये में बच्चे को बेचता था। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि छह महीनों में चार बच्चों को बेचा गया है, हालांकि पुलिस को इस बात का संदेह है कि बेचे गए बच्चों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। क्राइम ब्रांच शाखा एक ने शनिवार को आरती हीरामणि सिंह, रुक्सर शेख, रुपाली वर्मा, निशा अहिर, गीतांजलि गायकवाड़ और संजय पदम को गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime Branch unit 1 busted a gang that sold newborn babies. A total of 9 accused (7 women and 2 men) arrested. They've been sent to custody till 21st Jan. The newborn babies were sold for Rs 60,000 to Rs 3 Lakh. One doctor also arrested by Crime Branch in this connection.

— ANI (@ANI) January 18, 2021

आरती पैथालॉजी लैब टेक्निशियन है और गिरोह का संचालन करती है। गिरफ्तार आरोपियों के तहत आईपीसी और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आठ मोबाइल फोन को जब्त कर लिए हैं। इन फोन में बच्चों की फोटो और व्हाट्सएप चैट मिले हैं।
पुलिस एसआई योगेश चव्हाण और क्राइम ब्रांच शाखा एक की मनीषा पवार को गिरोह की महिला की सूचना मिली। सूचना में पता चला कि एक महिला बच्चों को बेचने में लिप्त है और बांद्रा ईस्ट में रहती है। जब इस बारे में जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि रुक्सर शेख नाम की महिला है और उसने हाल ही में एक बच्ची को बेचा है।
जब रुक्सर शेख से पूछताछ की गई तो दूसरी महिला के बारे में पता चला। महिला ने बताया कि शाहजहां जोगिलकर ने रुपाली वर्मा के जरिए अपने बच्चे को पुणे स्थित एक परिवार को बेचा है। 14 जनवरी को पुलिस टीम ने रुक्सर, शाहजहां और रुपाली को हिरासत में लिया। 
रुक्सर शेख ने पुलिस को बताया कि 2019 में उसने अपनी बच्ची को साठ हजार रुपये में बेचा था और डेढ़ लाख में बेटे को बेचा था। शाहजहां ने बताया था कि 2019 उसने अपने बेटे को 60,000 रुपये में धारावी स्थित एक परिवार को बेचा था। 

SECR में अब होगी कवच से ट्रेनों की निगरानी, 2164 किमी ट्रैक के लिए इसे मिली मंजूरी.. जानें कैसे काम करेगा यह सिस्टम
पंचतत्व में विलीन हुई हीरा बा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी मुखाग्नि… देशभर में शोक की लहर
Upcoming Show: ‘तुलसी धाम के लड्डू गोपाल’ में तुलसी के मुख्य किरदार को अभिनेत्री अक्षिता ने बताया आशीर्वाद
Breaking News : सुप्रीम कोर्ट में EWS Reservation पर मोदी सरकार की बड़ी जीत, कोर्ट ने कहा सही है सरकार का फैसला
शिशु मंदिर के मेधावी युवाओं ने भरी प्रशासनिक सेवा की उड़ान, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने दिया आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट की फटकार- यह राष्ट्रीय राजधानी का हाल है, कल्पना कीजिए हम दुनिया को क्या संकेत दे रहे हैं 26 जनवरी को होने वाले किसान मार्च को लेकर सुनवाई टली, 20 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट लेगा फैसला
Next Article 2 thousand 163 new cases and 5 thousand 651 patients became healthy in Chhattisgarh प्रदेश में 323 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 6 लोगों की हुई मौत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?