ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीन दिन से प्यासा शहर: यूपी प्रवास से लौटते ही सीधे फिल्टर प्लांट पहुंचे वोरा, ली अधिकारियों की क्लास
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

तीन दिन से प्यासा शहर: यूपी प्रवास से लौटते ही सीधे फिल्टर प्लांट पहुंचे वोरा, ली अधिकारियों की क्लास

By @dmin
Published: December 30, 2021
Share
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
विधानसभा में ''उत्कृष्टता अलंकरण समारोह'' ईमानदारी-समर्पण के साथ कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों को अवश्य मिलता है प्रतिफल: राज्यपाल
SHARE

दुर्ग। दुर्ग शहरी क्षेत्र में सोमवार शाम से पेयजल की आपूर्ति ठप्प है। लगातार तीन दिनों से आम जनता को पीने के पानी के लिए भटकने की स्थिति बन रही है। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा विगत एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिलने के कारण यूपी प्रवास पर थे किंतु समय समय पर शहर भर से पेयजल की शिकायत आम जनों से उन्हें फोन के माध्यम से प्राप्त हो रही थी। गुरुवार को यूपी से लौटते ही विधायक वोरा एयरपोर्ट से सीधे फि़ल्टर प्लांट पहुंचे एवं निगम अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।

उन्होंने कहा कि ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी आम माध्यम वर्गीय लोग जो पेयजल एवं निस्तारी के लिए नल कनेक्शन पर ही निर्भर हैं वहां तीन तीन दिन तक आपूर्ति ठप्प होना एक बड़ी लापरवाही है। केबल जलने या पम्प खराब होने के नाम पर लोगों को प्यासा नहीं रखा जा सकता। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनाई गई अमृत मिशन योजना में शासन के पैसों की बर्बादी की गई है। केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार के सहकार से चल रही योजना में कहीं भी तय मापदंडों के अनुरूप कार्य नहीं कराया गया है। बार बार इस तरह की समस्या से निपटने के लिए निगम के जल कार्य विभाग को पूरी तैयारी चाक चौबंद रखनी चाहिए।

उन्होंने महापौर एवं निगम आयुक्त से चर्चा कर इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि आए दिन ऐसी परिस्थिति उत्पन्न होना जांच का विषय है। कभी पंप खराब होने की शिकायत, कहीं पाइप लाइन शिफ्टिंग की आवश्यकता हो या अन्य सामान्य दिक्कतें आना कोई नया मामला नहीं है लेकिन उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने निगम की तैयारी पूरी होनी चाहिए। 3 लाख की आबादी वाले शहर को एक ट्रैक्टर के माध्यम से आपात स्थिति में पेयजल आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से नहीं की जा सकती। उन्होंने निकाय मंत्री श्री शिव डहरिया से चर्चा कर ट्रेक्टर इंजन क्रय करने अनुमति देने भी आग्रह किया।

गौरतलब है कि विधायक वोरा एक सप्ताह से उत्तर प्रदेश में लखनऊ केंट के प्रभारी के रूप में यूपी प्रवास पर थे इसी दौरान शहर में विगत 3 दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है जिसे संज्ञान में लेने के बाद वोरा एयरपोर्ट से घर की जगह सीधे फिल्टर प्लांट पहुंच कर मामले को संज्ञान में लिया। इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, एमआईसी ऋषभ जैन, अमित देवांगन, राजेश शर्मा, आयुष शर्मा जल कार्य विभाग के नारायण ठाकुर एवं निगम के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Big Breaking : सड़क हादसे में सीएएफ के दो जवानों की मौत और एक  घायल, ड्राइवर भी चोटिल
लखीमपुर हिंसा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा को भी रोका, नहीं उतरने दिया गया विमान
काल बनी बारिश: नौ मजदूर घर में जिंदा दफन, अब तक 16 की मौत, बढ़ सकता है मौतों का आंकड़ा
प्रेमिका के सामने नदी में कूदने का ड्रामा करना प्रेमी को पड़ गया भारी, पहुंचा सीधे अस्पताल…. जानिए क्या है माजरा
हरियाणा के बाद अब गुजरात में भी टैक्स फ्री हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंचुरियन टेस्ट जीतकर भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया सेंचुरियन टेस्ट जीतकर भारत ने रचा इतिहास, साउथ अफ्रीका को 113 रन से हराया
Next Article बिग ब्रेकिंग : जारी हुआ सीजी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम-टेबल, जानिए कब-कब होंगे 10वीं-12वीं के पेपर बिग ब्रेकिंग : जारी हुआ सीजी बोर्ड परीक्षा 2022 का टाइम-टेबल, जानिए कब-कब होंगे 10वीं-12वीं के पेपर

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?