ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे जीएम बेनर्जी से मिले विधायक वोरा: लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने सहित इन मुद्दों पर की चर्चा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रेलवे जीएम बेनर्जी से मिले विधायक वोरा: लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने सहित इन मुद्दों पर की चर्चा

By @dmin
Published: January 8, 2021
Share
Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information
Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information
SHARE

दुर्ग। शहर विधायक अरुण वोरा ने दुर्ग रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे जोन के महाप्रबंधक गौतम बैनर्जी से मुलाकात की और लोकल ट्रेन चलाने की मांग की है। वोरा ने अंडरब्रिज निर्माण कार्य की सुस्त रफ्तार में तेजी लाने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। बैनर्जी ने वोरा को आश्वस्त करते हुए कहा है कि सभी मांगों पर उचित पहल की जाएगी। चर्चा के दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल, कांग्रेस नेता राजेश शर्मा, पार्षद कांशीराम कोसरे मौजूद थे।
विधायक वोरा ने चर्चा के दौरान महाप्रबंधक से कहा कि लोकल ट्रेनों को पर्याप्त सेनिटाइजेशन के साथ शुरू किया जाना चाहिए। लोकल ट्रेनों का संचालन बंद होने से रायपुर सहित अन्य स्थानों के लिए लोकल ट्रेन से आवाजाही करने वाले आम जनता के बहुत बड़े वर्ग को परेशानी हो रही है। वोरा ने कहा कि दूसरी ट्रेनों की तरह लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए सेनिटाइजेशन सहित अन्य आवश्यक इंतजाम किये जाएं।
विधायक वोरा ने महाप्रबंधक से बताया कि धमधा नाका और रायपुर नाका में अंडरब्रिज का निर्माण कार्य पिछले एक साल से बंद पड़ा था। यह काम दोबारा शुरू हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य की धीमी गति से नागरिक परेशान हैं। वोरा ने अंडरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने की मांग की है। इसी तरह वोरा ने पटरीपार के रहवासियों के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 में सर्वसुविधायुक्त टिकिट काउंटर शुरू करने कहा।
विधायक वोरा ने कहा कि टिकट काउंटर पहले खोला गया था जिसे बाद में बंद कर दिया गया। पटरीपार के लोगों को टिकट आदि की सुविधा के लिए काफी लंबा रास्ता तय करना पड़ता है और मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वोरा ने पटरीपार से रेलवे स्टेशन आने वाले फूट ओवरब्रिज को बंद करने से नागरिकों को परेशानी का हवाला देकर इसे चालू करने की मांग की।
विधायक वोरा ने कहा कि रायपुर नाका अंडरब्रिज में टी आकार का मार्ग बनाएं। ताकि, तितुरडीह से आने वाले लोगों को काफी घुमावदार रास्ते की बजाय सीधी सड़क की सुविधा मिल सके। विधायक वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने ठगड़ा बांध के किनारे रेलवे के जमीन का सौन्दर्यीकरण करने नगर निगम को आबंटित करने की मांग भी की। विधायक-महापौर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों से चर्चा के बाद जीएम व डीआरएम सीधे वाशिंग लाइन का निरीक्षण करने चले गए। इस दौरान रायपुर रेलवे जोन के सभी विभागों के अफसर मौजूद थे।

महाशिवरात्रि: सीएम कल राजिम और पाटन में बाबा भोलेनाथ के करेंगे दर्शन और विभिन्न योजनाओं का करेंगे भूमिपूजन
3 लाख के पार हुआ देश में मौतों का आंकड़ा: पिछले 24 घंटों में एक बार फिर 4500 के करीब मौतें…. दैनिक मामलों में दिखी कमी… तीन लाख से अधिक मरीज हुए स्वस्थ्य
सासंद संजय का भाजपा पर निशाना, बोले- 2024 में कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली सरकार सत्ता में आएगी
मशरूम से वनांचल की महिलाएं बनी आत्मनिर्भर
इंडोनेशिया में हिली धरती, आए भूकंप के तेज झटके
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chief Minister, Collector took stock of preparations for inauguration रिसाली निगम कार्यालय शुभारंभ एवं शहीद पार्क का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री….. कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article Driver takes a nap in the middle of the road भंडारा के अस्पताल में दर्दनाक हादसा…. जिंदा जल गए 10 नवजात…. पीएम मोदी ने जताया दुख

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?