ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे यूएनजीए को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

पीएम मोदी आज शाम 6.30 बजे यूएनजीए को करेंगे संबोधित, इस मुद्दे पर करेंगे बात

By @dmin
Published: September 26, 2020
Share
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
पहली बार रक्षा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई ऑटोमैटिक रूट से लाने का फैसला लिया गया: नरेंद्र मोदी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 6.30 बजे को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी महासभा को संबोधित करने वाले पहले वक्ता होंगे। उनके लिए पूर्वाह्न से पहले का समय निर्धिारित किया गया है। भारतीय समयानुसार पीएम मोदी का संबोधन शाम करीब 6.30 बजे होगा।
भारत की प्राथमिकताओं को बताते हुए पीएम मोदी का मुख्य जोर आतंकरोधी वैश्विक कार्रवाई को और मजबूत किए जाने पर होगा। भारत इस बात पर भी बल देगा कि प्रतिबंध समितियों में व्यक्तियों और संस्थाओं को सूची में रखे जाने और बाहर करने की प्रक्रिया और ज्यादा पारदर्शी बनाई जाए। पर्यवेक्षकों के मुताबिक, भारत संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन में गहराई से भूमिका निभाने पर भी जोर देगा।

भारत के लिए कुछ प्राथमिकता के मुद्दे…

  • आतंकवाद-निरोध पर वैश्विक कार्रवाई को मजबूत करने के लिए, भारत समितियों में संस्थाओं और व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने और प्रस्तुत करने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता के लिए जोर देगा।
  • सतत विकास और जलवायु परिवर्तन से संबंधित मुद्दों पर भारत की सक्रिय भागीदारी को जारी रखेगा।
  • एक शुद्ध स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के रूप में भारत की भूमिका को बढ़ावा देते हुए, भारत 150 से अधिक देशों और दुनिया के लिए एक फार्मेसी के रूप में सहायता करके कोविड -19 के खिलाफ वैश्विक सहयोग में योगदान को उजागर करेगा।
  • साल 2020 में महिलाओं पर चौथे विश्व सम्मेलन की 25वीं वर्षगांठ भी है। ऐसे में भारत महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में अपनी प्रतिबद्धताओं और उपलब्धियों को दोहराएगा।
  • दक्षिण-दक्षिण विकास भागीदार के रूप में भारत की भूमिका पर भी जोर दिया जाएगा।
  • जलवायु परिवर्तन पर एसडीजी 17 के तहत वैश्विक साझेदारी के विचार के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को उभारा जाएगा। 

बता दें कि इस साल कोरोना महामारी की वजह से विभिन्न देशों के नेताओं के पहले से रिकॉर्ड बयानों का प्रसारण किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को पीएम मोदी के रिकॉर्ड किए गए बयानों का प्रसारण किया जाएगा। संयुक्त राष्ट्र के 75 वर्ष के इतिहास में पहली बार राष्ट्र और सरकारों के प्रमुख कोरोना वायरस महामारी के कारण महासभा के सत्र के लिए न्यूयॉर्क नहीं पहुंचे हैं बल्कि, विभिन्न सम्मेलनों और सत्रों के लिए पहले से रिकॉर्ड किए गए बयानों को भेज रहे हैं और इन्हें महासभा हॉल में प्रसारित किया जा रहा है।
आम चर्चा 22 सितंबर से शुरू हो गई है जो 29 सितंबर तक चलेगी, इसमें 119 राष्ट्र प्रमुख और सरकारों के 54 प्रमुख पहले से ही रिकॉर्ड किए गए बयानों के जरिए हिस्सा लेंगे। वहीं, अब तक व्यक्तिगत रूप से मौजूद रहकर आम चर्चा में 70 से 80 की संख्या में राष्ट्र प्रमुख हिस्सा लेते थे।

Durg Breaking : चंदखुरी के राइसमिल में लगी भीषण आग, मशीनों के साथ धान व चावल भी खाक… आग बुझाने करनी पड़ी 5 घंटे मशक्कत
CG Tourism: छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक खूबसूरती निहारने पहुंच रहे विदेशी पर्यटक
छत्तीसगढ़ की उमा हिन्दी ट्रेड परीक्षा में देश में अव्वल, पीएम मोदी 2 अक्टूबर को करेंगे सम्मान
छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं से मंदी बेअसर….. राज्य में पिछले साल से ज्यादा हुई कारों की बिक्री… ऑटोमोबाइल सेक्टर में रौनक लगातार बरकरार
कोरोना के बीच ‘खुशियों वाला जोन’, इस दिन आएंगे तारक मेहता के नए एपिसोड…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ओडिशा में प्रशिक्षु विमान दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेनी पायलट सहित दो की मौत यूक्रेन में बड़ा हादसा, विमान दुर्घटना में 22 लोगों की मौत, 6 लापता
Next Article कब थमेगी कोविड-19 की रफ्तार? देश में कोरोना के मामले डेढ़ लाख पार, 24 घंटे में 6387 नए केस, 170 मौतें, जानें अन्य राज्यों का हाल पहले से ज्यादा खतरनाक होता है मरीज पर कोरोना का दूसरा अटैक, डराने वाला है यह नया रिसर्च

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?