ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली निगम कार्यालय शुभारंभ एवं शहीद पार्क का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री….. कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

रिसाली निगम कार्यालय शुभारंभ एवं शहीद पार्क का उद्घाटन करेंगे मुख्यमंत्री….. कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

By @dmin
Published: January 8, 2021
Share
Chief Minister, Collector took stock of preparations for inauguration
Chief Minister, Collector took stock of preparations for inauguration
SHARE

भिलाई। शहीद पार्क तैयार हो गया है। इसमें सरदार भगत सिंह की देश की सबसे बड़ी गन मेटल की मूर्ति लगाई गई है। साथ ही छत्तीसगढ़ बनने के बाद से देश भर में शहीद 1270 जवानों के नाम भी श्रद्धांजलि स्वरूप अंकित किये गये हैं। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री रिसाली नगर निगम के कार्यालय का शुभारंभ भी करेंगे। साथ ही भिलाई में अमृत मिशन के कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर जिले के नगरीय निकायों में अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन तथा पट्टा वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज लोकार्पित होने वाले स्थलों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्देश दिया। इस मौके पर भिलाई आयुक्त श्री ऋतुराज रघुवंशी एवं रिसाली आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री करेंगे प्रतिमा का अनावरण, देखेंगे लेजर शो
लोकार्पण कार्यक्रम की सबसे प्रमुख विशेषता प्रतिमा का अनावरण होगी। मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करेंगे और धीरे-धीरे खास टेक्नीक से प्रतिमा लोगों के सामने अनावृत्त होगी। मुख्यमंत्री श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। इस मौके पर लेजर शो भी दिखाया जाएगा जो सरदार भगत सिंह के जीवन के विशेष क्षणों से लिया गया है। उल्लेखनीय है कि सरदार भगत सिंह की गन मेटल की यह प्रतिमा 25 फीट की है जो उनकी देश की सबसे ऊँची गनमेटल प्रतिमा है। यहाँ पर सौ फीट तिरंगा भी लहरायेगा। म्यूजिकल फाउंटेन के माध्यम से भी लोगों का मनोरंजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज शहीद पार्क में कार्यक्रम के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।
रिसाली में निगम कार्यालय का करेंगे शुभारंभ
रिसाली में मुख्यमंत्री नगर निगम कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर अमृत मिशन सहित अनेक कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम भी होगा। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को पट्टा वितरण भी किया जाएगा।
सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण एवं प्रदर्शनी का अवलोकन
मुख्यमंत्री भिलाई में सेक्टर वन गार्डन का लोकार्पण भी करेंगे। इस अवसर पर वे यहाँ लगाये गए विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। जामुल में फिल्टर प्लांट का लोकार्पण- जामुल में 45 लाख लीटर की कैपेसिटी का फिल्टर प्लांट तैयार हो गया है। मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण भी करेंगे। कलेक्टर ने आज फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में निर्देशित भी किया। इसके अलावा गौतम नगर में भी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यहां अमृत मिशन के एक फेस का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। इसके माध्यम से भिलाई की बड़ी आबादी को जल प्रदाय सुविधा मिल सकेगी।

गुरूद्वारा नानकसर में वीर बाल दिवस : विधायक रिकेश हुए शामिल, बोले- जान जाए पर धर्म नहीं छोड़ने का संदेश है यह दिन
Breaking News : एलपीजी के दामों में बढ़ोत्तरी, मोबाइल कंपनियां कर रही इस नियम में बदलाव… जानिए आज से क्या क्या बदला
लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही है सख्त कार्रवाई…. 355 वाहन चालकों का काटा चालान
खड़ी ट्रक से भिड़ गए बाइक सवार युवक, दो की मौत और एक घायल… संडे मनाने निकले थे तीनों
श्वेता मिश्रा ने की अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्मरक्षा सुरक्षा सप्ताह मनाने की अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The traffic police cannot take action even if there is not a complete paper पूरे पेपर नहीं होने पर भी ट्रैफिक पुलिस नहीं कर सकती चालानी कार्रवाई… मोटर व्हीकल एक्ट में इन नियमों का है प्रावधान… जाने क्या कहते हैं यातायात के यह नियम
Next Article Last date for online registration for admission in government ITI is 25 August: Directorate of Employment and Training released information रेलवे जीएम बेनर्जी से मिले विधायक वोरा: लोकल ट्रेनों का संचालन शुरू करने सहित इन मुद्दों पर की चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?