ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अभियान का थरूर ने किया समर्थन, खुद की ठोक सकते हैं दावेदारी
Share
Notification Show More
Latest News
राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश
October 27, 2026
विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रांज़ मेडल से किया गया सम्मानित
पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित
October 27, 2026
प्राकृतिक एवं जैविक खेती के साथ संतुलित उर्वरक उपयोग और मृदा संरक्षण पर दिया गया जोर
मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक
October 27, 2026
भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन
October 27, 2026
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति
October 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अभियान का थरूर ने किया समर्थन, खुद की ठोक सकते हैं दावेदारी

By @dmin Published September 19, 2022
Share
राजनीति: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अभियान का थरूर ने किया समर्थन, खुद की ठोक सकते हैं दावेदारी
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए गहमागहमी तेज होती जा रही है। एक तरफ तीन राज्यों ने राहुल गांधी को दोबारा पार्टी का अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है, तो दूसरी तरह पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने पार्टी में बड़े बदलाव के लिए चलाई जा रही मुहिम का समर्थन कर दिया है। इसके बाद सोनिया गांधी ने थरूर को मिलने के लिए बुला लिया।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में थरूर और सोनिया गांधी के बीच अहम मुलाकात हुई है और कांग्रेस के कई नेता इस दौरान मौजूद रहे। गौरतलब है कि शशि थरूर के बारे में चर्चा है कि वह भी अध्यक्ष पद की दावेदारी ठोक सकते हैं।

उदयपुर घोषणा को लागू करने की मांग
दरअसल, कांग्रेस में बड़े बदलाव के लिए उदयपुर घोषणा को पूरी तरह लागू करने की मांग जोर-शोर से उठ रही है। पार्टी में रचनात्मक सुधारों के लिए युवा कार्यकर्ताओं की ओर से एक अभियान चलाया गया है। इसे तहत एक अपील पत्र को पार्टी के कई ग्रुपों पर वायरल किया जा रहा है, जिस पर खबर लिखे जाने तक 1500 से ज्यादा लोग हस्ताक्षर कर चुके थे। इसी अपील का शशि थरूर ने भी समर्थन किया है और इसे आगे ले जाने की बात कही है।

क्या है अपील पत्र में?
अपील पत्र में कहा गया है कि हम अपने देश की आशाओं और आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करने के लिए पार्टी को मजबूत करने की इच्छा से कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के आगामी चुनाव में उम्मीदवारों से हमारी एक अपील है। इस पत्र में पार्टी के विचार-मंथन सत्र के बाद 15 मई, 2022 को किए गए उदयपुर घोषणापत्र के कुछ सिद्धांतों का उल्लेख किया गया है। इसमें मांग की गई है कि अध्यक्ष के चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार से अपील करते हैं कि वे सीडब्ल्यूसी तक ब्लॉक समितियों से पार्टी के सदस्यों को शामिल करने और पद संभालने के पहले 100 दिनों के भीतर उदयपुर घोषणा को संपूर्ण रूप से लागू करने का सार्वजनिक संकल्प लें।
अपील पत्र-

17 अक्तूबर को होगा चुनाव
कांग्रेस में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 17 अक्तूबर को होगा। कार्यक्रम के तहत नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 24 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि 8 अक्तूबर है। चुनाव 17 अक्टूबर को होगा और परिणाम 19 अक्टूबर को आएंगे।

You Might Also Like

राज्योत्सव 2026 : प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में मुख्य अतिथि निर्धारित, राज्य शासन ने जारी किया आदेश

पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में वार्षिक खेल समारोह ‘एनिग्मा 9.0’ के अंतर्गत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

मिट्टी की सेहत से संवरेगा खेती का भविष्य, ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को किया गया जागरूक

भारतीय रेलवे देशभर में 1265 स्टेशन मास्टर्स की भर्ती करेगा, ग्रेजुएट कर सकते हैं आवेदन

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से होगी धान खरीदी, साय कैबिनेट में लिया गया निर्णय… इन मुद्दों पर भी बनी सहमति

@dmin September 19, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG का अनोखा मंदिर जहां होती है कुत्ते की पूजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हुए नतमस्तक…. जानिए इसकी रोचक कहानी
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?