ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एचआईवी पर जागरुकता के लिए 15 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एचआईवी पर जागरुकता के लिए 15 जिलों के स्वास्थ्य अधिकारी सम्मानित

By Mohan Rao
Published: November 29, 2026
Share
SHARE

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में राज्य स्तरीय विश्व एड्स दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान मिशन एड्स सुरक्षा अभियान के अंतर्गत निर्धारित मापदंडों के आधार पर 2 सुरक्षित जिलो मोहला मानपुर व सरगुजा सहित 13 सक्षम जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी , जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी  व जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सम्मानित किया गया।

यह सम्मान जिला स्तर पर एचआईवी व एड्स नियंत्रण कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन, स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से किए गए प्रयासों के लिए दिया गया। कार्यक्रम में योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चंपा देवी पावले, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिमा यादव, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पटवा, मंडल अध्यक्ष रोहित वर्मा, सुश्री बबिता सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि  महेंद्र पाल सिंह मौजूद रहे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने कहा कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक जनजागरूकता, समय पर जांच, संक्रमित व्यक्तियों की पहचान, व स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तथा उपचार की निरंतरता सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगों के प्रति भेदभाव और सामाजिक कलंक को समाप्त करने और उन्हें सम्मानजनक एवं समान अवसरों के साथ जीवन जीने का वातावरण उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयासों व जन जागरूकता की जरूरत है, उन्होंने एच आईवी एड्स की रोकथाम के लिए किए जा रहे विभागीय प्रयासों की सराहना की।  श्री जायसवाल ने कहा कि विश्व एड्स दिवस का आयोजन समाज में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने, संक्रमण की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों को मजबूत करने और प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

इस अवसर पर योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल द्वारा स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर एचआईवी के साथ जीवन जी रहे लोगो को योग प्रशिक्षक के रूप में तैयार करने के साथ ही रोकथाम हेतु जनजागरण करने पर सहमति दी गई। उल्लेखनीय है कि इस पहल से एच आईवी संक्रमितों के जीवन में तनाव कम करने व प्रतिरोधक क्षमता में  बढ़ोतरी होगी। इस अवसर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ खेमराज सोनवानी, संयुक्त संचालक आईईसी डॉ. भाग्यश्री वर्मा, डिप्टी डायरेक्टर टीआई विक्रांत वर्मा सहित छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारी सहित विभिन्न जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक व बड़ी संख्या में आम लोगों की सहभागिता रही।

Breaking News : शालीमार एक्सप्रेस हादसे का शिकार, रायपुर के उरकुरा के पास AC कोच पर गिरा खंबा… यात्री का हाथ कटा, कई घायल
तुलसी साहू को मिली भाजपा प्रदेश संगठन में नियुक्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी… आदेश जारी
प्रदेश के पदोन्नत प्राध्यापकों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी, उच्च शिक्षा विभाग ने आपत्तियों के निराकरण के बाद किया प्रकाशन
बस्तर क्षेत्र में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : भूपेश बघेल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी छत्तीसगढ़ आने की जानकारी, सीएम साय ने कहा स्वागत को तैयार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी से नगदी पार, कमरे में भी लगाई आग…. आरोपी गिरफ्तार
Next Article दुर्ग-भिलाई के थानों में लगे क्यूआर कोड : एक क्लिक पर मिलेगी ई-चालान की जानकारी, भुगतान भी होगा आसान

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?