ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी छत्तीसगढ़ आने की जानकारी, सीएम साय ने कहा स्वागत को तैयार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी छत्तीसगढ़ आने की जानकारी, सीएम साय ने कहा स्वागत को तैयार

By Mohan Rao
Published: November 1, 2025
Share
सीएम साय और पीएम मोदी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में शामिल होंगे तथा सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी  परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इसकी जानकारी साझा की।

पीएम मोदी ने लिखा कि जनजातीय संस्कृति और प्राकृतिक संपदा से समृद्ध छत्तीसगढ़ 1 नवंबर को अपनी विकास यात्रा के 25 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में सुबह से अलग-अलग कई कार्यक्रमों में शामिल होऊंगा। दोपहर करीब 2:30 बजे छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का हिस्सा बनूंगा, जहां सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने का सुअवसर मिलेगा। नवा रायपुर अटल नगर में शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय के उद्घाटन का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।  उन्होंने कहा कि राज्य के अपने इस दौरे में जन्मजात हृदय रोग से मुक्ति पाने वाले करीब ढाई हजार बच्चों से भी मिलूंगा। वहीं, ब्रह्माकुमारी के ‘शांति शिखर’ के उद्घाटन का भी कार्यक्रम है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन के उद्घाटन के साथ ही वहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण भी करूंगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आगमन पर हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट किया कि रजत जयंती महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन हम सभी के लिए प्रेरणा और नव ऊर्जा का क्षण बनेगा। यह अवसर न केवल छत्तीसगढ़ के गौरवशाली 25 वर्षों का उत्सव है, बल्कि ‘विकसित छत्तीसगढ़ 2047’ के संकल्प को नई गति देने वाला क्षण भी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आगमन पूरे प्रदेश के लिए गौरव और आत्मविश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रधानमंत्री जी के स्वागत को तैयार है। उनके नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और विकास की नई परिभाषा लिख रहा है। यह दौरा छत्तीसगढ़ की विधायी व्यवस्था के नए युग की शुरुआत का प्रतीक भी बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन में प्रभु श्रीराम का ननिहाल — छत्तीसगढ़ — आज नवाचार, सुशासन और समृद्धि का प्रतीक बन रहा है।  मुख्यमंत्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री जी का यह दौरा न केवल राज्य की विकास यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर सिद्ध होगा, बल्कि यह जनमानस में आत्मविश्वास, राष्ट्रभक्ति और सहभागी विकास की भावना को भी नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

भेंट-मुलाकात: आंगनबाड़ी केंद्र जहां एक भी बच्चा कुपोषित नहीं…
रेस्क्यू ऑपरेशन: तटरक्षक बलों ने लगाई जान की बाजी, डूबते जहाज से छह लोगों को बचाया
महाराष्ट्र मामले पर हंगामे के बाद राज्यसभा स्थगित, जावड़ेकर बोले- गृह मंंत्री कर रहे वसूली, पूरे देश ने देखा
कड़ी टक्कर में फँस गई आधी सीटें! छत्तीसगढ़ की 5 से 6 सीटों पर है इस बार भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर
सीबीएसई के बाद अब गुजरात बोर्ड ने भी रद्द की 12 वीं की परीक्षा… राज्य शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर की सुदूर बसाहटें अब मुख्यधारा से जुड़ीं, पीएमजीएसवाई ने बदली तस्वीर
Next Article छत्तीसगढ़ में आकाशवाणी ने की 25 वर्षों की सफल यात्रा, मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?