ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तुलसी साहू को मिली भाजपा प्रदेश संगठन में नियुक्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी… आदेश जारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

तुलसी साहू को मिली भाजपा प्रदेश संगठन में नियुक्ति, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनी… आदेश जारी

By Mohan Rao
Published: February 17, 2024
Share
तुलसी साहू, Tulsi sahu
SHARE

भिलाई। समाज सेविका व वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी साहू को भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन में नियुक्ति दी है। उन्हें अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाया गया है। इस संबंध में प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय ने आदेश जारी कर दिया है। तुलसी साहू के अलावा राकेश चंद्राकर, राजेन्द्र नायक, खिलावन साहू, टेकेश्वर जैन को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।

प्रदेश मंत्री बनाए जाने के बाद तुलसी साहू ने संगठन के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि नए दायित्व के लिए शीर्ष नेतृत्व का कोटिशः आभार है। उन्होंने कहा कि मुझे भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ के अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूं। एक कार्यकर्ता के रूप में प्रत्येक दायित्व को अपनी पूरी क्षमता के साथ निभाने के लिए, मैं दृढ़ संकल्पित हूं।

विधानसभा चुनाव के पूर्व शामिल हुई थी भाजपा में
वरिष्ठ अधिवक्ता तुलसी साहू कांग्रेस की दिग्गज नेत्री हुआ करती थी। कांग्रेस में रहकर उन्होंने पूरी निष्ठा से कार्य किया लेकिन पार्टी में उनकी लगातार उपेक्षा होती रही। इसी उपेक्षा कारण छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पूर्व उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा प्रवेश कर लिया था। भाजपा के प्रत्याशियों के पक्ष में जोर शोर से प्रचार भी किया। चुनाव जीतने के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी और तुलसी साहू का कद भी बढ़ा। अब प्रदेश भाजपा ने संगठन में नियुक्ति देकर उनकी निष्ठा का मान रखा।

बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य- फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी
पैसेंजर ट्रेन में फर्जी तरीके से कर रहे थे टिकट की जांच, आरपीएफ की गिरफ्त में नकली टीसी
कोरोना अलर्ट: सऊदी अरब ने भारत-अमेरिका सहित 20 देशों से आने वाली उड़ानों पर लगाया प्रतिबंध
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में विकास का नया मॉडल प्रस्तुत किया-सीएम बघेल
नवा रायपुर में जल्द शिफ्ट होगा संस्कृति संचालनालय… मंत्री भगत ने संस्कृति परिषद कार्यालय के लिए प्रस्तावित भवन का किया निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई: रेत के अवैध खनन व परिवहन के मामले में 6 चैन माउंटेड मशीन सहित 57 वाहन जब्त
Next Article बस्तर की पुरातन आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई आयोजनों की राशि बस्तर की पुरातन आदिवासी संस्कृति को सहेजने के लिए मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दिया बड़ा तोहफा, बढ़ाई आयोजनों की राशि

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?