भिलाई। आम नागरिकों की सुविधा के लिए दुर्ग जिले के समस्त थाना-चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में ई-चालान भुगतान हेतु क्यूआर कोड स्टिकर लगाए गए। वाहन चालक अपने नजदीकी थाना-चौकी पहुंचकर क्तक्र कोड स्कैन करते हुए अपने वाहन का लंबित ई-चालान देख सकेंगे तथा ऑनलाइन भुगतान कर सकेंगे। क्यूआर कोड स्टिकर पर चित्रों एवं विवरण के माध्यम से ई-चालान देखने और भुगतान करने की प्रक्रिया 10 आसान चरणों में समझाई गई है।
आम नागरिकों को ई-चालान की जानकारी प्राप्त करने एवं उसका भुगतान करने में होने वाली असुविधा को दूर करने तथा ऑनलाइन भुगतान के दौरान साइबर ठगी से बचाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देशन में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले के समस्त थाना-चौकियों एवं पुलिस कार्यालयों में ई-चालान भुगतान संबंधी क्तक्र कोड स्टिकर लगाए गए हैं। अब ई-चालान देखने और भुगतान करने के लिए इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं। वाहन चालक अपने नजदीकी थाना अथवा चौकी पहुंचकर वहां लगाए गए क्तक्र कोड स्टिकर को अपने मोबाइल से स्कैन कर सीधे ई-चालान की आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकेंगे। इसके माध्यम से वे अपने वाहन का लंबित चालान देख सकेंगे तथा ऑनलाइन भुगतान भी कर सकेंगे।
पूरी प्रक्रिया 10 आसान तरीकों से प्रदर्शित
इस क्यूआर कोड से ई-चालान व भुगतान प्रक्रिया को 10 सरल चरणों में प्रदर्शित किया गया है। इसमें Google Camera अथवा Google Lens से QR कोड स्कैन करने, आधिकारिक वेबसाइट खोलने, Pay Challan विकल्प चुनने, वाहन नंबर एवं कैप्चा दर्ज करने, चालान का विवरण देखने तथा UPI सहित अन्य ऑनलाइन माध्यमों से भुगतान करने की जानकारी दी गई है। भुगतान पूर्ण होने के पश्चात रसीद डाउनलोड एवं प्रिंट करने की प्रक्रिया भी समझाई गई है। स्टिकर में क्यूआर कोड के साथ परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी दिया गया है।
भुगतान के लिए करें अधिकारिक वेबसाइट का उपयोग
साइबर सुरक्षा के दृष्टिकोण से नागरिकों से अपील है कि ई-चालान भुगतान के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी के साथ ह्रञ्जक्क, बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी अथवा क्कढ्ढ क्कढ्ढहृ साझा करें। यातायात पुलिस दुर्ग आम नागरिकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों के लंबित ई-चालान की नियमित जांच करें, निर्धारित जुर्माने का समय पर भुगतान करें तथा यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालक बनें।





