ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ब्रिटेन और ब्रिक्स के बाद अब इटली के उच्चस्तरीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ब्रिटेन और ब्रिक्स के बाद अब इटली के उच्चस्तरीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता

By Mohan Rao
Published: November 15, 2026
Share
SHARE

भिलाई। अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक गतिविधियों में छत्तीसगढ़ की सहभागिता को नई पहचान दिलाने की दिशा में उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष डॉ जेपी गुप्ता एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहे हैं। ब्रिटेन एवं ब्रिक्स बिजनेस फोरम में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराने के बाद श्री गुप्ता अब 16 से 22 नवंबर 2026 तक प्रस्तावित इटली के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे। माननीय केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल द्वारा प्रस्तावित इस बिजनेस डेलिगेशन में जेपी गुप्ता छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इस अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में सहभागिता से छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत को वैश्विक स्तर पर नई संभावनाओं से जोड़ने, अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने तथा निवेश एवं व्यावसायिक सहयोग के नए अवसर तलाशने का मार्ग प्रशस्त होगा। छ ग चेम्बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने कहा कि  जेपी गुप्ता की इस सहभागिता को छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है। इससे प्रदेश के व्यापारियों एवं उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गार्गी शंकर मिश्र ने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नगरी भिलाई के लिए एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव का अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उद्योग चेंबर, भिलाई के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित उद्योगपति डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ब्रिटेन और ब्रिक्स बिजनेस फोरम के बाद इटली व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने जा रहे हैं। इस अवसर को भिलाई-दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ के उद्योग जगत के लिए अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक सहयोग एवं व्यापारिक संभावनाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने जून 2026 में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के ब्रिटेन दौरे के अवसर पर आयोजित भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में सहभागिता की थी। इस दौरान लंदन में अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक संस्थानों, व्यापारिक संगठनों, तकनीकी केंद्रों एवं आधुनिक औद्योगिक व्यवस्थाओं को समझने तथा औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ। इसके पश्चात सितंबर 2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित BRICS Business Forum 2026 में उन्होंने सहभागिता की। इस मंच पर रूस, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका एवं इथियोपिया सहित विभिन्न देशों के व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक सहयोग, तकनीकी आदान-प्रदान, निवेश एवं अंतरराष्ट्रीय व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

ज्ञात हो कि इटली विश्व के प्रमुख औद्योगिक एवं तकनीकी रूप से विकसित देशों में शामिल है। विशेष रूप से मशीन निर्माण, इंजीनियरिंग, मेटल प्रोसेसिंग, ऑटोमेशन, आधुनिक उत्पादन तकनीक एवं औद्योगिक नवाचार के क्षेत्र में इटली की महत्वपूर्ण पहचान है। इस यात्रा के माध्यम से छत्तीसगढ़ के उद्योगों, विशेषकर भिलाई-दुर्ग के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME), इंजीनियरिंग इकाइयों, सहायक उद्योगों तथा विनिर्माण क्षेत्र के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संपर्क विकसित करने की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संवाद से भविष्य में आधुनिक तकनीक का हस्तांतरण, संयुक्त औद्योगिक परियोजनाएं, विदेशी निवेश, निर्यात विस्तार, कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के नए अवसर विकसित हो सकते हैं।

भिलाई देश के प्रमुख औद्योगिक केंद्रों में से एक है। यहां इस्पात उद्योग के साथ-साथ इंजीनियरिंग, फैब्रिकेशन, मशीन निर्माण, कास्टिंग, औद्योगिक उपकरण एवं अनेक सहायक उद्योगों का मजबूत आधार मौजूद है। डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि “ब्रिटेन और ब्रिक्स जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सहभागिता के बाद अब इटली के उच्चस्तरीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होने का अवसर मिलना मेरे लिए गर्व और सम्मान का विषय है। मैं इस अवसर को अपनी व्यक्तिगत उपलब्धि से अधिक भिलाई, दुर्ग और पूरे छत्तीसगढ़ के उद्योग एवं व्यापार जगत के लिए एक सामूहिक अवसर मानता हूं। हमारा प्रदेश औद्योगिक क्षमता, प्राकृतिक संसाधनों, कुशल मानव संसाधन एवं तकनीकी दक्षता से समृद्ध है। आवश्यकता इस बात की है कि हमारे स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय बाजार, आधुनिक तकनीक और वैश्विक व्यापारिक नेटवर्क से जोड़ा जाए।

हमारा उद्देश्य केवल विदेशों में जाकर औद्योगिक संभावनाओं को देखना नहीं, बल्कि वहां से प्राप्त अनुभव, संपर्क और अवसरों का लाभ अपने प्रदेश के उद्योगों एवं उद्यमियों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि आने वाले समय में भिलाई की पहचान केवल इस्पात नगरी के रूप में ही नहीं, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग, विनिर्माण, तकनीकी नवाचार और अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक सहयोग के प्रमुख केंद्र के रूप में भी स्थापित हो।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के माध्यम से भी प्रदेश के उद्यमियों के हितों, औद्योगिक विकास और व्यापार विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे। भिलाई से अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक मंचों तक की यह यात्रा केवल एक उद्योगपति की उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के उद्योगों की क्षमता, संभावनाओं और वैश्विक पहचान को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। भिलाई चेम्बर ,उद्योग चेम्बर भिलाई, महिला चेम्बर भिलाई व अनेक एसोसिएशन द्वारा डॉ जे पी गुप्ता जी को बधाई प्रेषित की गई है। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

खेल प्रतिभा सम्मान समारोह : उतृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएसपी स्कूलों की खेल प्रतिभाओं का सम्मान
Narayanpur Encounter : माओवादियों का शव लेकर लौट रही फोर्स पर अटैक, एक और नक्सली ढेर
CG News: प्रदेश की नई पहचान बन रही छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, गृहणियों ने भी पहचानी अपनी प्रतिभा
प्रत्याशी चयन के बाद कई वार्डों में दिख रही बगावत
रीपा अंतर्गत आजीविका गुड़ी से पुनर्जीवित हो रहे हैं परम्परागत व्यवसाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Next Article कलेक्टर का फर्जी आदेश दिखाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे बदमाश, एआई की मदद से बनाया लेटर

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?