ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर का फर्जी आदेश दिखाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे बदमाश, एआई की मदद से बनाया लेटर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

कलेक्टर का फर्जी आदेश दिखाकर जब्त बाइक छुड़ाने पहुंचे बदमाश, एआई की मदद से बनाया लेटर

By Mohan Rao
Published: November 15, 2026
Share
SHARE

भिलाई। भट्ठी पुलिस द्वारा कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी एवं कूटरचित शासकीय आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय से जब्त मोटरसाइकिल छुड़ाने पहुंचे दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने AI की सहायता से फर्जी आदेश तैयार कर उसे वास्तविक शासकीय आदेश के रूप में प्रस्तुत किया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त मोबाइल एवं फर्जी दस्तावेज जब्त किए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार 14 नवंबर को प्रार्थी भोजराम रत्नाकर द्वारा थाना भिलाई भट्ठी में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। उन्होंने बताया कि जय कुमार आडिल एवं युगल किशोर शर्मा, दोनों आबकारी नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-01 भिलाई पहुंचे थे। दोनों आरोपियों द्वारा वर्ष 2025 के आबकारी प्रकरण में जब्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 B 15687 (होंडा HF डिलक्स) को सुपुर्दनामा में प्राप्त करने के लिए कलेक्टर दुर्ग के नाम से जारी एक आदेश प्रस्तुत किया गया।

आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत आदेश के परीक्षण एवं सत्यापन के दौरान उक्त दस्तावेज फर्जी एवं कूटरचित पाया गया। इस पर थाना भिलाई भट्ठी में आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने AI की सहायता से कलेक्टर दुर्ग के नाम से फर्जी आदेश तैयार कर आबकारी कार्यालय में प्रस्तुत करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं फर्जी आदेश की प्रति जब्त की गई। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी भिलाई भट्ठी निरीक्षक धीरेन्द्र नाथ दुबे, सउनि पुनीत राम वर्मा, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम साहू, आरक्षक अमित सिंह, बालेन्द्र द्विवेदी, युगल देवांगन, जयनारायण यादव एवं आशीष प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी शासकीय आदेश, प्रमाण-पत्र अथवा आधिकारिक दस्तावेज की सत्यता की पुष्टि संबंधित विभाग से अवश्य करें। AI अथवा डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर फर्जी शासकीय दस्तावेज तैयार करना एवं उनका उपयोग करना दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। नागरिक किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा अपराध की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

रसोई का बढ़ा बोझ: टमाटर का दाम, हुआ बेलगाम, कीमत बढ़ने की यह है वजह!
बीएसपी की जीवन बचाने की मुहिम…. जेएलएन अस्पताल ने कोविड मरीजों हेतु क्रिटीकल केयर सुविधाओं में की भारी वृद्धि
गांधी सेवग्राम आश्रम प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने पहुंचे युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारी… भिलाई से मोहम्मद शाहिद भी हुए शामिल
अमेरिका में भारतीय मूल की 43 वर्षीय अनुसंधानकर्ता की हत्या, जांच जारी
इंस्टा पर लाइव बना रहे थे हत्या का प्लान, दुर्ग एसपी के पास पहुंचा वीडियो… फिर बदमाशों का हुआ ऐसा हाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ब्रिटेन और ब्रिक्स के बाद अब इटली के उच्चस्तरीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता
Next Article छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे का असर… हटाई गई सीआरपीएफ एक बटालियन, मणिपुर में होंगे तैनात

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?