रायपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे का असर दिखने लगा है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने छत्तीसगढ़ से अपनी एक बटालियन वापस बुला ली है। 1000 जवानों की इस बटालियन को मणिपुर भेजा गया है। छत्तीसगढ़ से वापस बुलाई गई इस बटालियन के जवान अब मणिपुर में तैनात होंगे। यह बटालियन छत्तीसगढ़ में पिछले कई वर्षों से नक्सल विरोधी अभियानों में भागीदार रही और कई ऑपरेशसन्स को अंजाम दिया।
बता दें केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 को छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान किया था। बस्तर के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब शांति दिख रही है। बस्तर में अब चरणबद्ध तरीके से विकास कार्य भी हो रहे हैं। इस बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीए) की इकाई को पूरी तरह से नक्सल विरोधी अभियान से हटाया गया है यह पहली बार है, जब किसी सीएपीएफ इकाई को इस तरह अभियान से वापस बुलाया गया है।





