ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeaturedRaipur

जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान

By Poonam Patel
Published: November 15, 2026
Share
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट
ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से मिली सहूलियत, सरल और पारदर्शी प्रक्रिया से किसान हुए संतुष्ट
SHARE

धमतरी। पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी जिले में 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ हुआ। जिले के धान उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। शासन की ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को निर्धारित तिथि पर आसानी से धान विक्रय करने की सुविधा मिल रही है। इससे खरीदी प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित, पारदर्शी और सुविधाजनक बन रही है।

इसी व्यवस्था का लाभ ग्राम सोरीद भाठ के किसान एकांत पाण्डेय को मिला। उन्होंने भटगांव सेवा सहकारी समिति के धान उपार्जन केंद्र में अपना 58 क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर विक्रय किया। श्री पाण्डेय के पास लगभग 4 एकड़ कृषि भूमि है। उन्होंने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से धान विक्रय के लिए निर्धारित तिथि प्राप्त की और बिना किसी परेशानी के उपार्जन केंद्र पहुंचकर अपना पूरा धान एक ही बार में बेच दिया।

किसान श्री पाण्डेय बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से धान बेचने की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा काफी आसान हुई है। घर बैठे ऑनलाइन टोकन मिलने से उन्हें समिति के चक्कर नहीं लगाने पड़े। निर्धारित दिन पर केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपनी पूरी उपज का विक्रय कर दिया। एक ही बार में पूरा धान बिक जाने से उन्हें बार-बार उपार्जन केंद्र आने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत हुई।

उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त होने वाली राशि का उपयोग आगामी खेती-किसानी की आवश्यकताओं तथा घरेलू कार्यों को पूरा करने में करेंगे। समय पर धान की बिक्री होने से आगामी कृषि कार्यों की तैयारी और परिवार की जरूरतों के प्रबंधन में भी सुविधा मिलेगी।

श्री पाण्डेय ने शासन की धान खरीदी व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन सुविधा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस डिजिटल व्यवस्था से किसानों को काफी सहूलियत मिल रही है। टोकन मिलने से लेकर उपार्जन केंद्र में धान बेचने तक की प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हुई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा, पारदर्शिता और सुगमता को प्राथमिकता देते हुए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यापक तैयारियां की गई हैं। ऑनलाइन टोकन प्रणाली सहित उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध कराई गई सुविधाओं से किसानों को अपनी उपज का व्यवस्थित ढंग से विक्रय करने का अवसर मिल रहा है। किसान एकांत पाण्डेय का अनुभव इस बात का उदाहरण है कि सुव्यवस्थित खरीदी व्यवस्था किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

भिलाई में दर्दनाक हादसा : दशगात्र से लौट रहे बाइक सवार हाइवा की चपेट में आए, दो की मौत
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया नया प्रोटोकॉल… अनावश्यक दवाईयां न देने के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई नीति निर्धारित
विधायक गोमती साय ने सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
CG पुलिस के प्रधान आरक्षक ने आरक्षक की पत्नी से किया रेप, थाने पहुंचा मामला… आरोपी गिरफ्तार
पैसे के लालच में भुलाई इंसानियत, गुजरात में नकली रेमडेसिविर की 2 लाख 73 हजार खुराकें जब्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम-जनमन आवास योजना से दिलासो पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार पीएम-जनमन आवास योजना से दिलासो पहाड़ी कोरवा का पक्के घर का सपना हुआ साकार
Next Article ब्रिटेन और ब्रिक्स के बाद अब इटली के उच्चस्तरीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे डॉ. जितेंद्र प्रसाद गुप्ता

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?