ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Narayanpur Encounter : माओवादियों का शव लेकर लौट रही फोर्स पर अटैक, एक और नक्सली ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार
October 18, 2026
अवकाश के कारण सोमवार के स्थान पर बुधवार, 21 अक्टूबर को होगा वनोपज एवं औषधीय उत्पादों का कारोबार
श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय
October 18, 2026
भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण
October 18, 2026
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण
October 18, 2026
रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त
October 18, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Narayanpur Encounter : माओवादियों का शव लेकर लौट रही फोर्स पर अटैक, एक और नक्सली ढेर

By Mohan Rao Published May 24, 2024
Share
नारायणपुर मुठभेड़ : 8 नक्सली ढेर
SHARE

मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली ढेर, सीएम साय ने कहा खत्म करेंगे नक्सलवाद

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में गुरुवार को हुए मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 7 नक्सलियों को ढेर कर दिया। कई घंटों चली इस मुठभेड़ के बाद 2 नक्सलियों के शव नारायणपुर पुलिस और 5 नक्सलियों के शव अबूझमाड़ पुलिस ने बरामद किए और भारी मात्रा में हथियार भी मिले। इधर जब जवान नक्सलियों के शवों को लेकर लौट रहे थे तब एक बार फिर से नक्सलियों ने फोर्स पर अटैक किया। इसके बाद जवानों ने एक और नक्सली को मार गिराया। इस प्रकार मुठभेड़ में कुल 8 नकस्ली मारे गए।

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद 23 मई गुरुवार को नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर बस्तर डीआरजी, बस्तर फाइटर्स और एसटीएफ के करीब एक हजार जवानों की टीम को सर्चिंग के लिए भेजा गया। पुलिस व सुरक्षाबल जैसे ही नक्सलियों की मांद में पहुंचे तो सामने से फायरिंग शुरू हो गई। इसके बाद जवानों ने भी मोर्चा संभाला ओर जवाबी फायरिंग शुरू की। कई घंटों की गोलीबारी के बाद नक्सलियों की ओर से फायरिंग बंद हो गई।

सर्चिंग में 7 नक्सलियों के मिले शव
गोलीबारी थमने के बाद जब सुरक्षाबलों से सर्चिंग शुरू की तो 7 नक्सलियों के शव बरामद हुए। पुलिस व सुरक्षाबलों  ने घटनास्थल से नक्सलियों के शव के साथ बड़े पैमाने पर हथियार और अन्य नक्सल सामान जब्त किए। बताया जा रह है कि इस एनकाउंटर के बाद जवान शवों को लेकर मुख्यालय लौट रहे थे तभी रास्ते में एक बार फिर से नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने फिर से जवाबी फायरिंग की और एक और नक्सली को मार गिराया। इसके साथ ही मारे गए कुल नक्सलियों की संख्या 8 हो गई है। सुरक्षाबल सभी नक्सलियों के शवों को लेकर वापस लौट रही है।

देर रात तक चलती होती रही गोलीबारी
बताया जा रहा है अबूझमाड़ के जंगलों में देर रात तक रुक रुक कर गोलीबारी होती रही। जवानों ने नक्सलियों को चारों ओर से घेर रखा था। पूरा ऑपरेशन प्लानिंग के तहत किया गया और सभी जवान एक साथ अबूझमाड़ के जंगल में पहुंचे। नारायपुर क्षेत्र व अबूझमाड़ के रेकावाया में डीआरजी और एसटीएफ के बीच सुबह 11 बजे नक्सलियों के साथ पहली मुठभेड़ हुई। नक्सलियों को भागने का अवसर भी नहीं मिला और इस तरह फोर्स को सफलता मिली। हालांकि नक्सलियों के बड़े लीडर भागने में सफल रहे।

इस साल अब तक 110 से ज्यादा नक्सली ढेर
बता दें इस साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने अब तक 110 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इनमें कांकेर में 29 नक्सली एक साथ मारे गए थे। बीजापुर पुलिस ने भी करीब 45 नक्सलियों को ढेर किया है। यही नहीं पूरे बस्तर  संभाग में करीब 300 नक्सलियों ने सरेंडर किया है और कई नक्सली गिरफ्तार हुए हैं। नक्सलियों को सरकार का स्पष्ट संदेश है कि या तो सरेंडर करें या फिर मुठभेड़ के लिए तैयार रहे।

सीएम साय बोले- नक्सलवाद को खत्म करेंगे
नारायणपुर मुठभेड़ के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भी बयान आया है। उन्होंने इस सफलता के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। उनके साहस को सलाम करता हूं। नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। छत्तीसगढ़ से हम नक्सलवाद को खत्म करेंगे। बता दें इससे पहले बुधवार को गृहमंत्री व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बस्तर से ही नक्सलियों के लिए अपडेट सरेंडर नीति लाने की घोषणा की थी। इसमें खुद नक्सलियों को बताने का मौका दिया कि वे पॉलिसी में क्या चाहते हैं। इसके 8 घंटे बाद ही नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू हो गया।

You Might Also Like

सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं व ऋषियों पर आपत्तिजनक पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

श्यामतराई वनोपज मंडी में 19 अक्टूबर को नहीं होगा क्रय-विक्रय

भिलाई-दुर्ग में 20 ई-बस चलाने की तैयारियां तेज, प्रमुख सचिव ने किया डिपो का निरीक्षण

उप मुख्यमंत्री शर्मा ने मड़मड़ा में आंगनबाड़ी और अटल डिजिटल सेवा केंद्र का किया लोकार्पण

रेत के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, छह ट्रैक्टर और दो टिपर जब्त

Mohan Rao May 24, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : ज्वेलरी खरीदने के बाद फर्जी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन दिखाकर भाग जाता था शातिर… बेंगलुरू से पकड़ाया शातिर
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 220 # 24 May 2024

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?