ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर  
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : पुष्पा फिल्म की तर्ज पर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस से नहीं बच पाए तस्कर… पढ़ें पूरी खबर  

By Mohan Rao
Published: October 14, 2023
Share
SHARE

भिलाई। चुनावी माहौल में शराब के अवैध परिवहन पर दुर्ग पुलिस की नजर है। शनिवार को दुर्ग जिले की पुरानी भिलाई पुलिस ने 200 पेटी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। 10 चक्का ट्रक में 200 पेटी शराब लेकर तस्कर पहुंचे थे जो पुरानी भिलाई पुलिस की जांच में पकड़े गए। शराब की तस्करी में लिए शातिरों ने पुष्पा फिल्म का आइडिया चुराया था। जिस ट्रक में शराब की पेटियां मिला उसमें आधा राखड़ भरा हुआ था। पुलिस ने राखड़ खाली कर शराब की पेटियां बरामद की।पकड़ी गई शराब की कीमत एक लाख 20 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने शराब के साथ 10 चक्का ट्रक भी जब्त किया है जिसकी कीमत 7 लाख 50 हजार रुपए आंकी गई है।

दरअसल दुर्ग एसपी द्वारा जिले के सभी थाना क्षेत्रों में शराब के अवैध परिवहन पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है। इस दौरान पुरानी भिलाई पुलिस को विशेष सूत्रों से पता चला कि 10 चक्का ट्रक क्रमांक एम एच 40 सी एम 8512 में कुछ लोग मध्यप्रदेश की ओर से भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर लाए हैं जिसे ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज इंजीनियरिंग पार्क के एरिया में किसी बंद फैक्ट्री में ट्रक को छिपाकर रखे हैं।

सूचना पर टीम द्वारा इंजीनियरिंग पार्क क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अंततः इंजीनियरिंग पार्क स्थित जय पार्वती इंडस्ट्रीज के बगल में बंद पड़ी एक गोडाउन में उक्त ट्रक अंदर खड़ा दिखाई दिया। गेट में अंदर से ताला लगा हुआ था जिससे टीम द्वारा अंदर जाकर देखने पर ट्रक में दो व्यक्ति बैठे मिले जिनसे पूछताछ करने पर अपना नाम गणेश कुमार पिता देवीदास झुराड़े निवासी यवतमाल महाराष्ट्र व आसिफ सैयद निवासी नागपुर का होना बताए। जिनसे ट्रक में भरे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर राखड़ भरा होना जिसे उक्त गोडाउन में खाली करने के लिए आना बताया गया।

इसके बाद ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक में केवल 6 फीट राखड़ भरा हुआ था और बाकि जकह अवैध शराब की पेटियां भरी हुई मिली। जिससे उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्ध मौके पर ही धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 200 पेटी शराब प्रत्येक पेटी में 50/50 पौवा प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब एवं घटना में प्रयुक्त 10 चक्का ट्रक क्रमांक एम एच 40 सी एम 8512 को जप्त किया गया है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई शमित मिश्रा, प्रधान आरक्षक सत्येंद्र मढ़रिया, शगीर खान, आरक्षक अरविंद मिश्रा, अमित दुबे, राकेश चौधरी, डी. प्रकाश, रिंकु सोनी, भावेश पटेल, रमेश पाण्डेय, नितिन सिंह, राकेश अन्ना, विक्रांत यदु व थाना पुरानी भिलाई से प्रधान आरक्षक राकेश सिंह, आरक्षक संदीप सिंह, कृष्णा सिंह, हरिश राव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

प्यार में कातिल बन गई महिला, प्रेमी को पाने के लिए बच्चे की हत्या की
बड़ी खबर-मिशन राहुल: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिये ग्रीन कॉरिडोर बनाने के निर्देश
डीआरडीओ का तापस ड्रोन हुआ क्रैश, ट्रायल उड़ान के दौरान कर्नाटक में हुआ दुर्घटनाग्रस्त
छत्तीसगढ़ में फिर फूटा कोरोना बम: पिछले 24 घंटों मेें मिले 107 नए मरीज, संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 2134 तक
सीएम बघेल से मिली कथावाचक देवी चित्रलेखा, गोधन न्याय योजना को सराहा, सीएम को भेंट की गीता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 53 # 06 December 2023 shreekanchanpath 02 # 14 October 2023
Next Article Breaking News : भारत ने पाकिस्तान को विश्व कप में लगातार आठवीं बार हराया, रोहित ने की छक्कों की बारिश

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?