ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन

By Poonam Patel
Published: November 14, 2026
Share
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाडांड और उप स्वास्थ्य केंद्र परासी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर हासिल की सफलता
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाडांड और उप स्वास्थ्य केंद्र परासी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर हासिल की सफलता
SHARE

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुदृढ़, गुणवत्तापूर्ण और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं, विकासखंड पेण्ड्रा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाडांड एवं विकासखंड मरवाही के उप स्वास्थ्य केंद्र परासी को भारत सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के अंतर्गत निर्धारित गुणवत्ता मापदंडों पर खरा उतरने के फलस्वरूप प्रमाणन प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के निरंतर सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक के अंतर्गत स्वास्थ्य संस्थाओं में मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुरक्षा, उपलब्ध संसाधनों के समुचित उपयोग तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर प्रबंधन जैसे विभिन्न मापदंडों का मूल्यांकन किया जाता है। इन मानकों पर खरा उतरते हुए दोनों स्वास्थ्य संस्थाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त किया है।

कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में सुविधाओं के विस्तार, सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा मरीजों को सुरक्षित एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन प्राप्त हुआ है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने इस उपलब्धि को जिले के स्वास्थ्य विभाग के लिए गौरव का विषय बताया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता संबंधित स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, समर्पण और बेहतर कार्यप्रणाली का परिणाम है। इस उपलब्धि में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विभा टोप्पो एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का समन्वय, सतत निगरानी और मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है।

आईआईएम रायपुर में ओरिएंटेशन प्रोग्राम : मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से तैयार होंगे जन-केंद्रित नेतृत्वकर्ता
Gustakhi Maaf: जब बचे यही एक विकल्प …
खेतों में अब सिर्फ धान नहीं, खुशबू भी उग रही है, राज्य में 12 हजार हेक्टयेर में फूल की खेती
कांकेर में बीएसएफ कैंप खुलने का विरोध कर रहे गांव वाले, पंचायत के 50 लोगों का इस्तीफा
आजादी की रक्षा हर भारतीय की सम्मिलित जिम्मेदारी: डीआईजी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं हुईं सम्मानित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
Next Article पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?