ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कांकेर में बीएसएफ कैंप खुलने का विरोध कर रहे गांव वाले, पंचायत के 50 लोगों का इस्तीफा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

कांकेर में बीएसएफ कैंप खुलने का विरोध कर रहे गांव वाले, पंचायत के 50 लोगों का इस्तीफा

By @dmin
Published: December 28, 2020
Share
कांकेर में बीएसएफ कैंप खुलने का विरोध कर रहे गांव वाले, पंचायत के 50 लोगों का इस्तीफा
कांकेर में बीएसएफ कैंप खुलने का विरोध कर रहे गांव वाले, पंचायत के 50 लोगों का इस्तीफा
SHARE

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के कोलियाबेड़ा इलाके में दो बीएसएफ कैंपों के खुलने के विरोध में यहां पंचायत के करीब 50 प्रतिनिधियों ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वालों में 38 सरपंच हैं। ये लोग बीते बुधवार से ही बीएसएफ कैंपों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे।

कांकेर के 103 गांवों में रहने वाले हजारों लोग इन कैंपों को हटाए जाने की मांग कर रहे हैं। यहां रहने वाले आदिवसी समुदाय का कहना है कि यह इलाका पंचायल एक्सटेंशन टू शेड्यूल्ड एरियाज (PESA) ऐक्ट के अंतर्गत आता है और इन कैंपों को बनाने से पहले ग्राम पंचायत की मंजूरी नहीं लगी गई। उनका कहना है कि कैंपों को बनाने में स्थानीय आदिवासियों के देवताओं के स्थान पर भी अतिक्रमण किया गया है।
एक आदिवासी नेता टिल्लू राम उसेंदी ने बताया कि ‘बुधवार से, हम यहां प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई अच्छी खबर नहीं आई है। वरिष्ठ अधिकारी बातचीत के लिए आए लेकिन उन्होंने कोई आश्वासन नहीं दिया। रविवार को करीब 38 सरपंचों, सात जनपद पंचायत सदस्यों, एक उपसरपंच और एक जिला पंचायत सदस्य ने अपना इस्तीफा सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गांव वालों का कहना है कि उन्हें इन कैंपों से परेशानी नहीं है लेकिन ये उस जगह बनाए गए हैं जहां उनके देवी-देवता बसते हैं। इन कैंपों को हटाने के लिए गांव वासियों ने राज्यपाल और स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा है। दूसरी तरफ बस्तर पुलिस का कहना है कि अपनी जमीन खोते देख अब माओवादी भोले-भाले आदिवासियों को बरगला कर उनसे बीएसएफ कैंपों के खिलाफ प्रदर्शन करवा रहे हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि साल 2020 में सरकार ने ऐसे इलाकों में 16 नए बेस कैंप बनाए जो पहले कभी माओवादियों के गढ़ माने जाते थे। कटगांव और कामदेड़ा के बीएसएफ कैंप इन्हीं में से हैं। ये बेस कैंप इस इलाके में शांति और विकास को लेकर गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।
कांकेर के कलेक्टर चंदन कुमार का कहना है कि यह मुद्दा जल्द सुलझा लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि गांव वाले ‘हिंसक तत्वों’ के दबाव में आकर यह प्रदर्शन कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा का किया निरीक्षण
विशेष लेख: प्रकृति के प्रति प्रेम और समर्पण का लोकपर्व: हरेली
घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में छत्तीसगढ़ हर्बल ब्रांड की धूम
रेलवे सेफ्टी कमिश्रर एके राय ने किया केवटी-अंतागढ़ लाइन का निरीक्षण…. अब जल्द शुरू होगा ट्रेनों का परिचालन
कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय को चुनाव आयोग का नोटिस, पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के कार्यक्रम से जुड़ा है मामला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेना प्रमुख जनरल नरवणे 3 दिन के दौरे पर साउथ कोरिया रवाना, द्विपक्षीय सैन्य सहयोग बढ़ाने पर होगी चर्चा …
Next Article बार्सिलोना के साथ क्या आगे भी बने रहेंगे लियोनेल मेस्सी, भविष्य में जा सकते हैं अमेरिका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?