ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamund

पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना

By Poonam Patel
Published: November 14, 2026
Share
पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना
पीएम जनमन से मिला पुन्नी बाई कमार को सपनों का आशियाना
SHARE

महासमुन्द। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) योजना विशेष पिछड़ी जनजाति परिवारों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। शासन की इस योजना ने जिले के कई जरूरतमंद परिवारों के वर्षों पुराने सपनों को साकार किया है। इसी कड़ी में जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम कलमीदादर निवासी पुन्नी बाई कमार को भी इस योजना ने उन्हें सपनों का आशियाना प्रदान किया है।

पुन्नी बाई कमार बताती हैं कि वे गांव में एक पुराने और जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में निवास करती थीं। उनके लिए हर बदलता मौसम नई परेशानियां लेकर आता था। विशेषकर मानसून के दिनों में जब तेज बारिश होती थी, तो टूटे खपरैल से जगह-जगह पानी टपकने लगता था। घर के भीतर सामान सुरक्षित रखना और रात भर चैन की नींद सोना उनके लिए किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं था।

वे बताते हैं कि बारिश के अलावा एक बड़ी समस्या छत पर बंदरों की उछलकूद भी थी। गांव में बंदरों के झुंड जब खपरैल पर कूदते थे, तो कमजोर खपरैल आए दिन टूट जाते थे। परिवार में अकेली होने के कारण पुन्नी बाई के पास न तो इतना शारीरिक सामर्थ्य था कि वे बार-बार टूटे खपरैल बदल सकें, और न ही उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत थी कि वे मजदूर लगाकर घर की मरम्मत करा पातीं। ऐसे में उन्हें हर दिन असुरक्षा और बेबसी के साये में जीना पड़ रहा था।

पुन्नी बाई कमार की इस विकट स्थिति को देखते हुए प्रशासन द्वारा उन्हें पीएम जनमन योजना के तहत पक्का आवास स्वीकृत किया गया। योजना के माध्यम से समय पर आर्थिक सहायता और मार्गदर्शन मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया। कच्ची झोपड़ी से पक्के घर में प्रवेश करना पुन्नी बाई के जीवन का सबसे सुखद और भावुक क्षण रहा। पक्का आवास मिलने के बाद पुन्नी बाई कमार अपने पक्के आशियाने में पूरी सुरक्षा, सम्मान और आत्मविश्वास के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जयंती ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
पंचायती राज महासम्मेलन : प्रियंका गांधी ने कहा- धान की मिल रही सही कीमत, इसलिए छत्तीसगढ़ के लोगों को किसानी में रूचि
छत्तीसगढ़ में विक्षोभ सक्रिय, झमाझम बारिश के आसार, कुछ इलाकों में बिजली गिरने का भी अलर्ट जारी
अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, चार लोगों की मौत नौ झुलसे
बिग ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में फिर से बढ़ा लॉकडाउन…. कलेक्टर ने जारी किया आदेश… इस बार स्ट्रीट वेंडरों को गली मोहल्लों व कॉलोंनियों में सब्जी, फल, अंडे व राशन बेचने की छूट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आमाडांड और उप स्वास्थ्य केंद्र परासी ने राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर हासिल की सफलता जिले की दो स्वास्थ्य संस्थाओं को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाणन
Next Article आपसी विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, हथियार व बाइक जब्त

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?