ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में जुटी जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, सरकारी कर्मचारी घोषित करने व अन्य मांगों को लेकर दिया धरना
Share
Notification Show More
Latest News
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में जुटी जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं, सरकारी कर्मचारी घोषित करने व अन्य मांगों को लेकर दिया धरना

By Mohan Rao Published August 13, 2025
Share
SHARE

भिलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग में सामान्य मानदेय पर सेवा दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एक बार फिर आंदोलन का शंखनाद कर दिया है। अपने को सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका कल्याण संघ के बैनर तले एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन किया गया। दुर्ग शहर के हिंदी भवन के सामने आयोजित इस धरना प्रदर्शन में पूरे जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने हिस्सा लेकर आवाज बुलंद की।

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका कल्याण संघ ने सरकार को स्पष्ट चेतावनी दे दी है कि अगर लंबित मांगों पर तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की रफ्तार और तेज होगी। प्रदेश व्यापी आव्हान पर आज 13 अगस्त को जिला मुख्यालय दुर्ग में एक दिवसीय ध्यानाकर्षण धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस धरने की औपचारिक सूचना सक्षम अधिकारियों को पूर्व में ही संघ की ओर दे दी गई थी। कार्यकर्ता और सहायिकाओं के धरना प्रदर्शन में शामिल होने से आज आंगनबाड़ी केंद्रों में ताला लटकता रहा।

छत्तीसगढ़ जुझारू आंगनबाड़ी कार्यकर्ता – सहायिका कल्याण संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती गीता बाग ने कहा कि वर्षों से बार-बार सरकारी कर्मचारी घोषित करने की मांग रखने के बावजूद सरकार की ओर से सकारात्मक पहल नहीं हो रही, जिससे हजारों कार्यकर्ता और सहायिकाएं नाराज हैं। सरकारी कर्मचारी घोषित करने की प्रक्रिया से पहले मध्यप्रदेश सरकार की तर्ज पर मानदेय में प्रत्येक वर्ष दस प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए। संघ ने यह भी आरोप लगाया कि पोषण ट्रैकर ऐप की समस्याओं पर कईं बार लिखित व मौखिक शिकायत दी गई, लेकिन समाधान नहीं हुआ। इस एक दिवसीय प्रदर्शन के माध्यम से कार्यकर्ता सरकार और प्रशासन को अंतिम चेतावनी देना चाहती हैं। अगर इसके बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो आंदोलन को जिला व प्रदेश स्तर पर और व्यापक बनाया जाएगा।

 अन्य महत्वपूर्ण मांगों में पर्यवेक्षक भर्ती तुरंत निकाली जाए, आयु सीमा बंधन हटाया जाए, 50 प्रतिशत पदों पर पदोन्नति दी जाए, सहायिकाओं को 100 प्रतिशत पदोन्नति का अवसर मिले और सभी बंधन खत्म हों। वक्ताओं ने कहा कि बार-बार ऐप वर्जन बदलने से काम में रुकावट, मोबाइल न होने से नया वर्जन सपोर्ट न करना, सरकार मोबाइल उपलब्ध कराए और नेट खर्च बढ़ाए। इसके अलावा नए वर्जन का प्रशिक्षण न मिलना, हितग्राहियों के आधार कार्ड अपलोड न होना, कईं हितग्राही ओटीपी बताने से मना करते हैं, जिससे बैंक खातों से पैसे निकलने की घटनाएं आदि प्रमुख है।

You Might Also Like

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

Mohan Rao August 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई दिल्ली के स्वतंत्रता दिवस समारोह में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होगी लखपति दीदी खिलेश्वरी
Next Article आईआईटी भिलाई की रिसर्च टीम ने डेवलप की लोहे से प्लास्टिक और पॉलिमर बनाने की विधि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?