ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : गो तस्करी में प्रयुक्त 2 करोड़ के वाहन होंगे राजसात, जशपुर पुलिस ने 22 गाड़ियां की हैं जब्त
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Breaking : गो तस्करी में प्रयुक्त 2 करोड़ के वाहन होंगे राजसात, जशपुर पुलिस ने 22 गाड़ियां की हैं जब्त

By Mohan Rao Published August 12, 2024
Share
जशपुर पुलिस द्वारा जब्त गो तस्करी में इस्तेमाल वाहन
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गो तस्करों को बड़ी चोट पहुंचाई जा रही है। यहां पुलिस ने गो तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद इसमें इस्तेमाल वाहनों को जब्त किया गया है। अब ऐसे वाहनों को राजसात किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गो तस्करी में जब्त वाहनों की राजसात करने कलेक्टर को भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जनवरी 2024 से अब तक गौ तस्करों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर कुल 36 प्रकरणों में 43 आरोपियों को गिरफ्तार कर 431 गौवंश को तस्करी होने से बचाया गया है।

गो तस्करों द्वारा अधिकतर पिकअप वाहन एवं ट्रक का प्रयोग किया जाता है। इस दौरान पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही कर तस्करों से 18 पिकअप वाहन, 2 छोटा हाथी, 1 ट्रक एवं 1 अल्टो कार को जब्त किया गया गया। इसकी कुल कीमत लगभग 02 करोड़ रुपए है। गो तस्करी में प्रयुक्त अधिकतर वाहनों का रजिस्ट्रेशन झारखंड राज्य में हुआ है। गौ तस्करी में सर्वाधिक थाना लोदाम द्वारा पिकअप वाहन-14, अल्टो कार 01, थाना कांसाबेल ट्रक-01, थाना कुनकुरी पिकअप वाहन-02, थाना नारायणपुर द्वारा पिकअप-01, थाना तुमला छोटा पिकअप वाहन-02, चौकी मनोरा पिकअप -01 जब्त किया गया,  कलेक्टर जशपुर की ओर गौ तस्करी में जब्त वाहनों की राजसात करने की प्रक्रिया हेतु भेजा गया।

लोदाम थाना क्षेत्र में सर्वाधिक कार्रवाई
गो-तस्करी में सर्वाधिक वाहन थाना लोदाम द्वारा जब्त किए गए हैं। इनमें वाहन क्रमांक JH 01 FA 4057, JH 01 FJ 2568, JH 01 FE 9799, JH 01 EL 5986, JH 02 AS 5243, JH 01 FP 1270, जेएच 01 एफपी 2421, JH 01 EH 4830, JH 19 E 7954, JH 01 ET1457, JH 01 FF 4925, JH 19 E 7804, JH 03 L9806, MH 12 TREU 0797 एवं आल्टो कार JH 10 W 2209, थाना कुनकुरी द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 EX 8675 एवं JH 01 FC 5480, थाना नारायणपुर द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FE 7395, थाना तुमला द्वारा पिकअप वाहन क्र. OD 16 A 2018 एवं छोटा हाथी वाहन क्र. JH 01 EU 9753, थाना कांसाबेल द्वारा ट्रक क्रमांक JH 01 AR 7060, चौकी मनोरा द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक JH 01 FM 4170 को जब्त किया गया है।     

आरोपियों को हो रही भारी क्षति
पुलिस द्वारा गो तस्करी में प्रयुक्त वाहनों को लगातार जब्त करने एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने पर उन्हें निश्चित ही बड़ी आर्थिक क्षति हो रही है। अब तस्करों ने वाहनों में तस्करी करना कम किया है। जशपुर पुलिस द्वारा निरंतर इनके सप्लाई चेन को निरंतर ध्वस्त किया जा रहा है। गिरफ्तार गो तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़ने कहा जा रहा है।

गो-तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान
पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जशपुर पुलिस की इस कार्रवाई से गौ तस्करों पर निश्चित रूप से बड़ी आर्थिक चोट पहुंची है। जशपुर पुलिस का गो-तस्करों के विरूद्ध लगातार अभियान जारी रहेगा। तस्करी को पूरी तरह समाप्त करना ही जशपुर पुलिस का उद्देश्य है। गिरफ्तार पशु तस्करों को तस्करी का धंधा छोड़ कर अन्य दूसरे व्यवसाय से जुड़कर अच्छा सामाजिक जीवन जीने प्रोत्साहित किया जा रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao August 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : पत्नी की गला रेतकर हत्या कर पति ने लगाई फांसी…. जांच में जुटी पुलिस
Next Article मासिक धर्म को लेकर जागरूकता अभियान, समाज में प्रचलित भ्रांतियों पर कार्यशाला

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?