ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather news : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अनुमान… आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा पारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Weather news : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अनुमान… आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा पारा

By Mohan Rao
Published: November 17, 2024
Share
मौसम
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में अब धीरे धीरे ठंड बढ़ने लगी है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में रात के तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले पांच दिनों में रात का तापमान और भी कम होगा। पश्चिमी हवाओं की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ रही है और आगे भी इसके बढ़ने की संभावना है। तापमान की बात की जाए तो सर्वाधिक तापमान सुकमा में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश का सबसे ठंड इलाका अंबिकापुर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 10. 1 डिग्री सेल्सियस तक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य विक्षोभ मंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में 32 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में 71 डिग्री पूर्वी देशांतर के साथ औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में आगामी 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से सुबह और रात के साथ ही अब दिन में भी हल्की ठंडी हवाओं का असर देखने को मिला है। राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई व बिलासपुर में मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में ओवरऑल मौसम शुष्क रहेगा।

प्रमुख जिलों का तापमान
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को सर्वाधिक तापमान सुकमा जिले में दर्ज किया गया। सुकमा में 32.9 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 10. 1 डिग्री सेल्सियस तक रहा। इसके अलावा राजधानी रायपुर में 31.6 डिग्री, दुर्ग भिलाई, 31.8 डिग्री, माना एयरपोर्ट 30 डिग्री, बिलासपुर में 29.8 डिग्री, पेंड्रा रोड में 28.4 डिग्री, अंबिकापुर में 27.5 डिग्री तथा जगदलपुर में 30.2 डिग्री दर्ज किया गया।

सीवेज सिस्टम सुधारने भिलाई निगम पहुंची तीन नई मशीनें… एक वाहन में दो प्रकार के सिस्टम, चोक सीवेज लाइन के लिए बेहद कारगर है यह मशीन
CG Breaking : एक सप्ताह में रकम दोगुनी करने का दिया झांसा, लूट का बहाना कर ठगी लाखों की रकम
Gustakhi Maaf: मुवक्किलों को उकसाने से बाज आएं वकील
छत्तीसगढ़ के कलाकारों को अब देश और दुनिया में प्रस्तुति देने का मिलेगा महत्वपूर्ण मौका
प्रदेश सरकार गांवों और शहरों के संतुलित विकास पर दे रही विशेष जोर : उप मुख्यमंत्री साव
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध धान भंडारण पर रेड के लिए पहुंचे अधिकारियों से भिड़ गया शख्स, विभाग ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Next Article डीआरडीओ की बड़ी सफलता: लंबी दूरी तक मार करने वाली हाइपरसॉनिक मिसाइल का सफल परीक्षण डीआरडीओ की बड़ी सफलता: लंबी दूरी तक मार करने वाली हाइपरसॉनिक मिसाइल का सफल परीक्षण

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?