ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: कहां है समान नागरिक संहिता?
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: कहां है समान नागरिक संहिता?

By Om Prakash Verma
Published: May 20, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दस
मध्यप्रदेश भाजपा का एक मंत्री सेना की एक अधिकारी को आतंकवादियों की बहन बताता है। पुलिस प्रशासन कुछ नहीं करता। फिर हाईकोर्ट मामले का स्वत: संज्ञान लेता है और पुलिस एक लचर सी एफआईआर दर्ज करती है। हाईकोर्ट को इसके बाद सख्ती करनी पड़ती है। आरोपी इसके बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचता है जहां उसका माफीनामा तो कबूल नहीं होता पर उसकी गिरफ्तारी पर रोक लग जाती है। अब इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के कहने पर एसआईटी जांच होगी। सवाल यह है कि यदि राहुल गांधी या कांग्रेस के किसी भी दूसरे नेता ने यही बात कही होती तो क्या होता? वह पेड सोशल मीडिया पर ट्रोल होता। उसे गिरफ्तार कर लिया जाता। उसकी सांसदी या विधायकी चली जाती। मंत्री होता तो पद चला जाता। पुलिस गिरफ्तार करने के लिए घर तक चली आती। ऐसे कई मामलों में हमने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को नेस्तनाबूद होते देखा है। दरअसल, देश में दो तरह के लोग रहते हैं। एक जिनमें फालतू की बातों में यकीन करने और अपनी भक्ति सिद्ध करने की जिद है और दूसरे वो जिनकी अंतरात्मा अभी मरी नहीं है। उनमें सोचने-समझने की शक्ति थी और वे उसे अभिव्यक्त भी करते थे। ऐसे लोगों पर अब फोकटिया बुद्धिजीवी का टैग लग गया है। जिस देश को कथित तौर पर अपने गौरवशाली अतीत, संस्कृति और ज्ञान-विज्ञान पर गर्व है, उसे अब तर्कशील लोग नहीं चाहिए। भाजपा के मंत्री शाह ने 11 मई को ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा था, ‘उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा, कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है, तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर ले सकते हैं।’ जाहिर है कि वो आतंकवादियों को पाकिस्तान से नहीं बल्कि मुसलमानों से जोड़ कर देख रहे थे। बावजूद इसके मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार और वहां की पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं थी। जब पूरा देश एकजुट होने का संदेश दे रहा था तब वह हिन्दू मुसलमान कार्ड खेल रहा था। शाह के माफी मांगने पर सुप्रीम कोर्ट ने सही कहा कि कभी-कभी माफी बचने के लिए मांगी जाती है, तो कभी ये मगरमच्छ के आंसू जैसी होती है। आपने भद्दे कमेंट किये, अब आपकी माफी का क्या मतलब? बदतमीजी और हल्की बातों का शाह से पुराना नाता रहा है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की पत्नी से लेकर राहुल गांधी तक के खिलाफ वह बकवास करता रहा है। इसके बाद भी न केवल वह पार्टी में है, बल्कि पार्टी टिकट पर विधायक भी है और मंत्री भी। यही तो है संस्कार और संस्कृति का दोगलापन।

छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटो सामने आए 300 नए केस, सक्रिय मरीजों की संख्या पहुंची 5 हजार के नीचे
दुर्ग पुलिस की सख्ती : तीन माह में 204 लोगों के लाइसेंस सस्पेंड… ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
श्रुति फाउंडेशन की पहल से खिले बच्चों के चेहरे, स्कूल पहुंच किया चरण पादुका का वितरण
कोरोना वायरस के एक्टिव केसों में इजाफे से चिंता, केंद्र ने इन 8 राज्यों को किया सतर्क
बस्तर के कैनवास पर अब एक नई तस्वीर, कभी जिसकी पहचान थी नक्सलगढ़, अब बन रहा विकास का गढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना छत्तीसगढ़ में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, बारिश और तूफान की गतिविधि बढ़ने की संभावना
Next Article Monsoon Alert: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी Monsoon Alert: समय से पहले दस्तक दे सकता है मानसून; अगले 4-5 दिनों में मिल सकती है खुशखबरी

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?