ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध धान भंडारण पर रेड के लिए पहुंचे अधिकारियों से भिड़ गया शख्स, विभाग ने कार्रवाई कर भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedMahasamund

अवैध धान भंडारण पर रेड के लिए पहुंचे अधिकारियों से भिड़ गया शख्स, विभाग ने कार्रवाई कर भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: November 17, 2024
Share
धान : डेमो पिक
SHARE

महासमुंद जिले के बसना ब्लॉक के ग्राम अंकोरी में 879 कट्टा धान जब्त

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होने के बाद धान के अवैध परिवहन के साथ ही अवैध भंडारण की भी शिकायतें मिल रही हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवैध धान के भंडारण व परिवहण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में महासमुंद अवैध भंडारण की शिकायत पर कार्रवाई करने गए अधिकारियों पर गोदाम संचालक भिड़ गया। उसने अधिकारियों से बदसलुकी की। इसके बाद अधिकारियों ने कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में 15 नवंबर की देर रात ग्राम अंकोरी में विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर में क्रमशः 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए कुल 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंकोरी के विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने  छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया था।

अधिकारियों को देख लेने की दी धमकी
कारवाई के दौरान जांच मे गए अधिकारियो के साथ विशाल गजेंद्र द्वारा बदसलुकी और दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही देख लेने की धमकी भी दी गई। उक्त कृत्य के चलते अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे द्वारा कार्रवाई करते हुए विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया। उल्लेखित है कि प्रशासन द्वारा पहले दिन ही सरायपाली, पिथौरा मे बड़ी कारवाई की गई है। जिसमे ट्रक मे अवैध परिवहन करते और 1000 कट्टा धान का भण्डारण किया गया था। जिसे जप्त किया गया। महासमुंद कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध परिवहन और भण्डारण पर लगातार सख्ती से कारवाई  की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे,तहसीलदार ममता ठाकुर फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,पटवारी मौजूद थे।

बाईक व पैदल चलकर वनमंत्री पहुंचे कच्चापाल के जलप्रपात, बनेगा पर्यटन का नया केंद्र: वन मंत्री कश्यप
कोरोना संकट में शासकीय कर्मियों के लिए खुशखबरी: न रुकेगी भर्ती प्रक्रिया, न एरियर्श और वेतनवृद्ध्रि…. राज्य सरकार के वित्त विभाग ने सभी विभागों को जारी किया आदेश
भारत में कोरोना: देशभर में सामने आए 10,667 नए मामले, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े तीन लाख के करीब
राष्ट्रसेवा की राह में व्यापारी अग्निवीरों के साथ, बस्तर से बॉर्डर तक  हर युवा को मिले राष्ट्रसेवा का अवसर
नारायणपुर में नक्सलियों को हथियार-विस्फाेटक सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गिद्धों के संरक्षण की पहल : छत्तीसगढ़ पहुंचे बॉम्बे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी और बर्ड काउंट इंडिया के विशेषज्ञ, बताया कैसे होगा सरंक्षण
Next Article Weather news : छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, मौसम विभाग का अनुमान… आने वाले पांच दिनों में और गिरेगा पारा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?