ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क…

By Sonu Sahu
Published: December 6, 2022
Share
SHARE

सर्दियों के दौरान चलने वाले ठंडी हवा स्कैल्प और बालों को बहुत नुकसान पहुंचा सकती है। इसके कारण डैंड्रफ और फ्रिजी बालों से लेकर स्प्लिट एंड्स और खुजली तक, कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इन समस्याओं से अपने स्कैल्प का बचाव करने के साथ ही इसे मॉइस्चराइज रख सकते हैं। आइए इसके लिए आज पांच असरदार हेयर मास्क बारे में जानते हैं।

Contents
  • नारियल तेल, सेब के सिरके और शहद का हेयर मास्क
  • दही और केले का हेयर मास्क
  • एवोकाडो और जैतून तेल का हेयर मास्क
  • योगर्ट, नींबू और सेब के सिरके का हेयर मास्क
  • नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क

नारियल तेल, सेब के सिरके और शहद का हेयर मास्क

सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच नारियल तेल, एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका और दो बड़ी चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने स्कैल्प और बालों पर लगाकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। समय पूरा हो जाने के बाद अपने सिर को शैंपू से साफ कर लें। आप चाहें तो इस मिश्रण को एक बार में ज्यादा बनाकर किसी जार में भी स्टोर कर सकते हैं ताकि आपको इसे बार-बार ना बनाना पड़े।

दही और केले का हेयर मास्क

सबसे पहले एक कटोरी में पके केले को डालकर इसे चम्मच से मैश कर लें। अब इसमें दो बड़ी चम्मच जैतून का तेल और आधा कप दही मिलाएं। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर लगभग 45 मिनट के बाद अपने सिर को शैंपू और गुनगुने पानी से धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प बालों का रूखापन दूर करने में काफी मदद कर सकता है।

एवोकाडो और जैतून तेल का हेयर मास्क

इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए पके एवोकाडो को मिक्सी में पीसने के बाद एक कटोरी में दो से तीन बड़ी चम्मच जैतून तेल के साथ डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 से 45 मिनट के बाद सिर को धो लें। यह हेयर मास्क स्कैल्प को पोषित करने के साथ-साथ बालों को मुलायम बनाने और दोमुंहें बालों से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है।

योगर्ट, नींबू और सेब के सिरके का हेयर मास्क

सबसे पहले एक कटोरी में दो बड़ी चम्मच योगर्ट, एक बड़ी चम्मच सेब का सिरका और एक चम्मच नींबू का रस डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। फिर लगभग 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू से साफ कर लें। यह मास्क सिर से डैंड्रफ दूर करने में काफी मदद कर सकता है।

नारियल तेल और एलोवेरा का हेयर मास्क

सबसे पहले एलोवेरा की ताजी पत्ती को बीच में काटकर इसका सारा जेल एक कटोरी में निकाल लें। फिर दूसरी कटोरी में एलोवेरा जेल और नारियल तेल की बराबर मात्रा को डालकर अच्छे से मिलाएं। अब इस मिश्रण को अपने सिर पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर को शैंपू को साफ कर लें। हफ्ते में एक या दो बार इस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल स्वस्थ और चमकदार बने रहेंगे।

कोरोना पर गुड न्यूज: देश का रिकवरी रेट 80 फीसदी से अधिक, पिछले 24 घंटों में एक लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
नवनिर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने ली छत्तीसगढग़ी भाषा में पद एवं गोपनीयता की शपथ
Railway breaking : तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी के कारण रद्द रहेंगी दो दर्जन ट्रेनें, गोंदिया बरौनी का बदला रूट… पढें पूरी खबर
छत्तीसगढ़ में बदले नर्सिंग स्टॉफ का पदनाम, नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
100 रुपए किलो टमाटर खरीदने यहां लोगों का लगा हुजूम, पलक झपकते ही बिक गए 270 किलो टमाटर… जानिए क्या है माजरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 16 की दुल्हन, 18 का दूल्हा : बारात के इंतजार में थे तभी पहुंच गई पुलिस… जानिए फिर क्या हुआ
Next Article CM भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन CM भूपेश बघेल ने वनोपज पर आधारित इन्क्यूबेशन सेंटर और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का किया भूमिपूजन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?