ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 16 की दुल्हन, 18 का दूल्हा : बारात के इंतजार में थे तभी पहुंच गई पुलिस… जानिए फिर क्या हुआ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

16 की दुल्हन, 18 का दूल्हा : बारात के इंतजार में थे तभी पहुंच गई पुलिस… जानिए फिर क्या हुआ

By Mohan Rao
Published: December 6, 2022
Share
सांकेतिक फोटो
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है। बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग की शादी 18 वर्षीय किशोर से हो रही थी। जिला बाल संरक्षण इकाई तक यह बात पहुंची तो पुलिस के साथ टीम पहुंची और शादी को रुकवाया। पुलिस व विभाग की टीम के देखकर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बात की तो सभी शांत हो गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के हस्तक्षेप के बाद शादी रुक गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना ग्राम सोन लोहर्सी की है। यहां पर16 साल की लड़की की शादी तय कर दी गई। रविवार रात को बारात का इंतजार किया जा रहा था। खासबात यह है कि दूल्हा की उम्र भी 18 साल है। देश में विवाह के लिए लड़की की उम्र 18 व लड़के की उम्र 21 वर्ष तय है लेकिन यहां पर सब उल्टा हो रहा था। जिला बाल संरक्षण इकाई को इसकी जानकारी मिली।

इसके बाद बाल सरंक्षण इकाई पुलिस की एक टीम लेकर सीधे शादी समारोह स्थल पर पहुंची। टीम ने वैवाहिक रस्मों को रुकवाया और दुल्हन का आधार कार्ड मंगवाया गया। यह देख परिजन काफी आक्रोशित हो गए। दो परिवार आपसी सहमति से विवाह करा रहे हैं तो किसी को क्या आपत्ति है। लेकिन पुलिस व बाल सरंक्षण विभाग की टीम ने किसी की एक नहीं सुनी। आधार कार्ड के अनुसार लड़की की उम्र महज 16 वर्ष थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का डर दिखाया और शादी रुकवा दी। इसके बाद परिजनों से शपथ पत्र भरवाया गया कि इन दोनों की शादी तय उम्र के बाद ही की जाए। नाबालिग की शादी का प्रयास व बाल सरंक्षण विभाग की कार्रवाई का आसपास चर्चा का विषय बना हुआ है।

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को सरकार देगी 25 हजार कैश रिवार्ड
भिलाई के नेहरू नगर चौक में बना शानदार वेंडिंग जोन, बेहतर लुक में दिख रही दुकानें… महापौर ने किया शुभारंभ
टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा भारत, 29 को दक्षिण आफ्रिका से होगी चैंपियनशिप की लड़ाई
भानुप्रतापपुर उपचुनाव : स्कूटनी के बाद मैदान में बचे 21 प्रत्याशी, भाजपा-कांग्रेस के बीच है सीधा मुकाबला
महादान के लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री बघेल निकले दान मांगने…. कांकेर प्रवास के दौरान दुकानों और घरों में जाकर मांगा दान… लोगों ने मुख्यमंत्री को तौला धान से
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सर्दियों में बनाकर पीएं ये 5 सूप, आसान हैं इनकी रेसिपी
Next Article सर्दियों के दौरान स्कैल्प को कई लाभ दे सकते हैं ये 5 हेयर मास्क…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?